धर्म

Chaitra Purnima Upay: चैत्र पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए इन उपायों का पालन करें

Chaitra Purnima Upay: चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा धार्मिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है। चैत्र पूर्णिमा पर पूरे विधि-विधान से मां लक्ष्मी और श्री हरि विष्णु की पूजा करने से धन की समस्याएं दूर हो सकती हैं।

Purnima Upay, Chaitra Purnima 2025: चैत्र पूर्णिमा इस साल 12 अप्रैल को है, जो मां लक्ष्मी को समर्पित है। चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि धार्मिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है। चैत्र पूर्णिमा पर पूरे विधि-विधान से मां लक्ष्मी और श्री हरि विष्णु की उपासना करने से धन की समस्याएं दूर हो सकती हैं। चैत्र पूर्णिमा पर कुछ उपाय करने से आपको सुख-समृद्धि मिलेगी। चैत्र पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के कुछ उपाय हैं:

चैत्र पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए निम्नलिखित तरीके अपनाए जा सकते हैं:

एकाक्षी नारियल: यदि आप अपने घर से दरिद्रता दूर करना चाहते हैं तो चैत्र पूर्णिमा के दिन एक एकाक्षी नारियल माता लक्ष्मी को चढ़ाएं। चैत्र पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को एक नारियल चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। चैत्र पूर्णिमा के दिन एकाक्षी नारियल माता को अर्पण करें फिर इसके अगले दिन इस नारियल को अपने तिजोरी या पैसों के स्थान पर रख दें। इससे घर में बरकत आएगी।

चांदी और सोना: चैत्र पूर्णिमा पर सोना और चांदी खरीदना शुभ है। यदि आप माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए और घर की सुख-समृद्धि को बढ़ाने के लिए चैत्र पूर्णिमा के दिन चांदी या सोना खरीद सकते हैं।

पलाश का फूल: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता लक्ष्मी को पलाश का फूल बेहद प्रिय है। चैत्र पूर्णिमा के दिन पूजा-पाठ करते दौरान माता लक्ष्मी को पलाश का फूल चढ़ाएं। वहीं, घर में पलाश के फूल का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी घर में निवास करती हैं और घर की दरिद्रता दूर की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button