चंद्र ग्रहण 2026: अगस्त में आएगा साल का दूसरा ब्लड मून, जानें भारत में दिखेगा या नहीं
अगस्त 2026 में लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण। जानें भारत में दिखाई देगा या नहीं, समय, दृश्य और वैज्ञानिक महत्व।
खगोलविदों के लिए साल 2026 बहुत रोमांचक रहा है। इस साल अब तक एक सूर्य ग्रहण और एक चंद्र ग्रहण लग चुका है। अब साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 2026 अगस्त के महीने में लगने वाला है। इस दौरान चंद्रमा का एक बड़ा हिस्सा तांबे जैसी गहरी लाल रंगत में दिखाई देगा, जिसे विज्ञान की भाषा में ब्लड मून कहा जाता है।
चंद्र ग्रहण 2026 की तारीख और समय
2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण 27 और 28 अगस्त की दरमियानी रात को लगेगा। वैश्विक समय (UTC) के अनुसार, ग्रहण 01:23 UTC से शुरू होगा, और सबसे शानदार दृश्य 04:41 UTC पर दिखाई देगा। ग्रहण का समापन 07:02 UTC पर होगा।
alsob read:- प्रदोष व्रत 2026: मार्च का दूसरा सोम प्रदोष व्रत कब और…
भारत में समय (IST): सुबह 06:53 बजे से दोपहर 12:32 बजे तक।
हालांकि, खगोलीय कारणों से यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। जिस समय चंद्रमा पर ग्रहण होगा, उस समय भारत में दिन का उजाला रहेगा। इसलिए, धार्मिक दृष्टि से भी भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।
चंद्र ग्रहण 2026 का वैज्ञानिक महत्व और अद्भुत दृश्य
यह ग्रहण एक आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, लेकिन दृश्य रूप से लगभग पूर्ण ग्रहण जैसा ही लगेगा। पृथ्वी की गहरी छाया के कारण चंद्रमा का लगभग 93 प्रतिशत भाग ढक जाएगा। जब सूर्य की किरणें पृथ्वी के वायुमंडल से गुजरती हैं, तो चंद्रमा लाल रंग में चमकता हुआ दिखाई देता है। यही वजह है कि इसे ब्लड मून कहा जाता है।
कहाँ-कहाँ दिखाई देगा चंद्र ग्रहण 2026
इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 2026 उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका के पश्चिमी हिस्सों, पूर्वी प्रशांत महासागर और अटलांटिक क्षेत्र में देखा जा सकेगा। खगोल वैज्ञानिकों ने इसे एक अद्भुत खगोलीय दृश्य बताया है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग अपनी निगाहें आसमान की ओर लगाएंगे।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



