दिल्ली में अब होंगे 13 जिले। प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव, DM को मिलेंगी ज्यादा शक्तियां। जनता को मिलेगी तेज़ और आसान सेवाएं।
दिल्ली सरकार ने राजधानी के प्रशासनिक ढांचे में एक बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। इस नए निर्णय के तहत अब दिल्ली में अब होंगे 13 जिले, जो पहले 11 थे। इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना, विभागों के बीच समन्वय को मजबूत बनाना और जनता की शिकायतों का तेजी से निवारण करना है।
DM को मिलेंगी अधिक शक्तियां और अधिकार
नए प्रशासनिक ढांचे में जिलाधिकारी (DM) को अन्य राज्यों के जिला अधिकारियों के बराबर शक्तियां दी जाएंगी। इसका मतलब है कि अब DM कार्यालय में ही दिल्ली जल बोर्ड, PWD, समाज कल्याण विभाग समेत कई प्रमुख विभागों के नोडल अधिकारी मौजूद रहेंगे। इससे जनता को बार-बार अलग-अलग सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी, और समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर हो सकेगा।
छोटे जिलों से कामकाज में तेजी और निगरानी होगी आसान
सरकार का मानना है कि छोटे जिले बनाने से न सिर्फ प्रशासनिक कामकाज में तेजी आएगी बल्कि निगरानी व्यवस्था भी अधिक मजबूत होगी। पहले विभिन्न विभागों के बीच सीमाओं को लेकर विवाद होते थे, लेकिन नए जिलों और स्पष्ट सीमाओं के निर्धारण से यह समस्या खत्म हो जाएगी। इससे स्वास्थ्य, शिक्षा, जल और सड़क जैसी बुनियादी सेवाओं पर निगरानी आसान होगी।
also read: चांदनी चौक में गंदगी पर भड़कीं दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा…
MCD जोन के आधार पर होगा जिला पुनर्गठन
दिल्ली सरकार की योजना के अनुसार, नगर निगम (MCD) के 12 जोन को नए जिलों के रूप में पुनर्गठित किया जाएगा। इसके चलते कुछ मौजूदा जिलों के नाम और भौगोलिक सीमाएं बदल सकती हैं। शाहदरा जिला समाप्त हो सकता है, जबकि दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिल्ली को नए स्वरूप में लाया जा सकता है। साथ ही बाहरी दिल्ली और उत्तर-पश्चिम जिले के नाम और सीमाएं भी बदले जाने की संभावना है।
जनता को होंगे ये प्रमुख फायदे
नए जिलों के गठन के बाद जनता को प्रशासन तक पहुंचने में आसानी होगी। प्रत्येक जिले में अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी, जिससे कार्यों में पारदर्शिता और गति आएगी। छोटे जिलों की वजह से सेवाओं की डिलीवरी सिस्टम और भी प्रभावी होगा।
अगला कदम: कैबिनेट मंजूरी और उपराज्यपाल की सहमति
दिल्ली सरकार ने इस परिवर्तन के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है। अब इसे कैबिनेट की मंजूरी और उपराज्यपाल की सहमति के बाद अधिसूचित किया जाएगा। उसके बाद, दो नए जिलों का गठन औपचारिक रूप से लागू होगा।
वर्तमान में दिल्ली के 11 जिले
वर्तमान में दिल्ली के 11 जिले हैं: नई दिल्ली, मध्य दिल्ली, पश्चिम दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, उत्तर दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली और शाहदरा। इनमें से कुछ जिलों की सीमाओं और नामों में बदलाव की संभावना है।
For More English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



