
मुख्यमंत्री नायब सैनी का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारनौंद में विधायक रामकुमार गौतम के परिवार में शादी समारोह में भाग लिया। हांसी रोड पर बीजेपी कार्यालय पर पहुंचे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जोरदार स्वागत कार्यकर्ताओं ने किया। मुख्यमंत्री नायब सैनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने कार्यकर्ताओं को नारनौंद बीजेपी कार्यालय में संबोधित किया।
कर्मचारियों से बातचीत की
इस दौरान, उन्होंने कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव पर चर्चा की। बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हम दिल्ली में एक चुनाव जीत चुके हैं और निकाय चुनावों को तैयार हैं। केजरीवाल ने दिल्ली में अफवाह फैलाने की बहुत कोशिश की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि केजरीवाल ने पानी में जहर मिलाने की बात कहकर अपना नुकसान किया। हरियाणा के लोग तो खुद जहर पीकर लोगों को अमृत पिलाने का काम करते हैं।
केजरीवाल पर कसा तंज
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दस साल पहले यमुना को साफ करने का वादा किया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दिल्ली में कोई काम नहीं किया। इसलिए लोगों ने उन्हें हराया। नारनौंद में नगर पालिका के चुनाव में जो भी पार्टी का निर्णय हो उसको मानकर अपने व्यक्ति को जीतने का काम करें। मुख्यमंत्री नायब सैनी नारनौंद में विधायक रामकुमार गौतम के पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि वे निकाय चुनाव में एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाएं। प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने भी कार्यकर्ताओं को इस मौके पर भाषण दिया।