सफेद उल्लू का दिखना शुभ या अशुभ? जानिए दिवाली और अन्य त्योहारों पर इसके दर्शन का महत्व
क्या सफेद उल्लू का दिखना शुभ होता है? जानिए दिवाली और अन्य त्योहारों पर सफेद उल्लू के दर्शन का क्या है धार्मिक महत्व और इसके क्या संकेत मिलते हैं।
सफेद उल्लू का दिखना: हिंदू धर्म में पशु-पक्षियों को न सिर्फ प्रकृति का हिस्सा माना गया है, बल्कि उन्हें देवी-देवताओं से भी जोड़ा गया है। ऐसा ही एक विशेष पक्षी है सफेद उल्लू, जिसे मां लक्ष्मी का वाहन माना जाता है। अक्सर लोग उल्लू को अशुभ मानते हैं, लेकिन शास्त्रों में इसके दर्शन को समृद्धि, सौभाग्य और धनवृद्धि का प्रतीक माना गया है।
हाल ही में काशी विश्वनाथ मंदिर के शिखर पर सफेद उल्लू के बैठने की घटना ने एक बार फिर इस विषय को चर्चा में ला दिया है। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं और लोग जानना चाहते हैं कि सफेद उल्लू दिखना आखिर क्या संकेत देता है?
क्या है सफेद उल्लू का दिखना आध्यात्मिक महत्व?
सफेद उल्लू का दिखना बेहद शुभ संकेत माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार:
-
यह आर्थिक संकट के खत्म होने की ओर इशारा करता है।
-
जीवन में सुख-समृद्धि आने वाली होती है।
-
मानसिक तनाव और परेशानियों से राहत मिलती है।
-
भविष्य में कोई बड़ा लाभ या खुशखबरी मिलने के योग बनते हैं।
विशेष रूप से दिवाली की रात अगर किसी को सफेद उल्लू दिख जाए, तो उसे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा का प्रतीक माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार यह संकेत है कि उस व्यक्ति के घर में धन और वैभव का वास होने वाला है।
सफेद उल्लू और मां लक्ष्मी का संबंध
धार्मिक ग्रंथों में उल्लू को देवी लक्ष्मी का वाहन कहा गया है। यह पक्षी अंधकार में भी देखने की क्षमता रखता है, जो संकेत देता है कि जीवन में चाहे जितना भी अंधकार हो, अगर मां लक्ष्मी की कृपा हो, तो प्रकाश का मार्ग जरूर मिलेगा। सफेद उल्लू तो और भी शुभ होता है, क्योंकि यह शुद्धता, शांति और दिव्यता का प्रतीक है।
काशी विश्वनाथ मंदिर में सफेद उल्लू का दिखना
हाल ही में काशी विश्वनाथ मंदिर के स्वर्ण शिखर पर एक सफेद उल्लू लंबे समय तक बैठा रहा। यह दृश्य न केवल श्रद्धालुओं के लिए अद्भुत था, बल्कि ज्योतिषाचार्यों और आचार्यों के लिए भी चर्चा का विषय बन गया। यह घटना शुभ संकेत मानी गई और कहा गया कि इससे देश के लिए समृद्धि और कल्याण का संदेश मिलता है।
कब और कैसे मिलते हैं उल्लू के दर्शन?
-
रात के समय उल्लू दिखना बेहद शुभ माना गया है, खासकर अमावस्या या पूर्णिमा की रात।
-
त्योहारों के समय, विशेषकर दीवाली, यदि सफेद उल्लू के दर्शन हो जाएं, तो यह अत्यंत शुभ होता है।
-
अचानक घर के आसपास उल्लू का दिखाई देना यह दर्शाता है कि घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो रहा है।
क्या करें अगर दिख जाए सफेद उल्लू?
-
उसे देखकर मन ही मन मां लक्ष्मी का स्मरण करें।
-
कोई अशुभ बात न सोचें, न ही उसे डर के रूप में लें।
-
कोशिश करें कि उल्लू को न डराएं और शांति से जाने दें।
-
“ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” का 108 बार जाप करें।
also read:- Surya Grahan 2025: इस अमावस्या को लगेगा साल का आखिरी…
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



