अजमेर में 28 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्थल का निरीक्षण किया, अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात और व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के सख्त निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा: आगामी 28 फरवरी को अजमेर की कायड़ विश्राम स्थली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर प्रशासन और भाजपा संगठन ने तैयारियों की रफ्तार बढ़ा दी है। इस क्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभा स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को कार्यक्रम को सुचारू और सुव्यवस्थित बनाने के लिए कड़े निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंच निर्माण, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, यातायात नियंत्रण, पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री की जनसभा में आने वाले आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रवेश-निकास मार्ग, पार्किंग, पेयजल व्यवस्था, प्राथमिक चिकित्सा और संचार सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके अलावा, बिजली, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह से सुनिश्चित की जाए ताकि कार्यक्रम सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।
also read:-भजनलाल शर्मा ने बीजेपी विधायक दल की बैठक में जताई नाराजगी, मंत्रियों को दिए सख्त निर्देश
निरीक्षण के दौरान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा, अजमेर रेंज आईजी राजेंद्र सिंह चौधरी, जिला कलेक्टर लोकबंधु, पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि यह जनसभा केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विकास और जनकल्याण के संकल्प को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने सभी से संगठनात्मक समन्वय और अनुशासन के साथ काम करने का आह्वान किया।
प्रधानमंत्री मोदी की इस जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है, जिससे अजमेर एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा का केंद्र बनेगा। प्रशासन और संगठन द्वारा समय पर और प्रभावी तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए कार्य लगातार जारी है।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



