राज्यउत्तर प्रदेश

जापान दौरे में सीएम योगी आदित्यनाथ को बड़े निवेश प्रस्ताव, 11,000 करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान दौरे में 11,000 करोड़ रुपये के मेगा एमओयू पर हस्ताक्षर किए, जापानी कंपनियों को राज्य में कृषि, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंफ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

उत्तर प्रदेश निवेश समाचार 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे के पहले दिन औद्योगिक निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति हुई। जापानी कंपनियों ने राज्य में निवेश की गहरी रुचि दिखाई और लगभग 11,000 करोड़ रुपये के मेगा एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

जापानी कंपनियों के साथ समझौते

एमओयू साइन करने वाली प्रमुख कंपनियों में कुबोता कारपोरेशन, मिंडा कारपोरेशन, जापान एविएशन इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री (JAE), नागासे एंड कंपनी लिमिटेड, सीको एडवांस, ओएंडओ ग्रुप, फूजी जापानीज जेवी और फूजीसिल्वरटेक कंक्रीट प्रा. लि. शामिल हैं। ये समझौते कृषि उपकरण निर्माण, औद्योगिक मशीनरी, जल एवं पर्यावरण अवसंरचना, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, औद्योगिक प्रिंटिंग और ग्राफिक्स, हॉस्पिटैलिटी और रियल एस्टेट जैसे विभिन्न क्षेत्रों में किए गए हैं।

इस पहल से उत्तर प्रदेश की विनिर्माण क्षमता बढ़ेगी और औद्योगिक सहयोग को नई दिशा मिलेगी, साथ ही राज्य में रोजगार और तकनीकी विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

प्रमुख कंपनियों की भूमिका

कुबोता कारपोरेशन, 1890 में स्थापित जापान की अग्रणी बहुराष्ट्रीय कंपनी है, जो कृषि और औद्योगिक मशीनरी के क्षेत्र में वैश्विक पहचान रखती है। कंपनी ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, इंजन और निर्माण उपकरण के साथ जल और पर्यावरण अवसंरचना समाधान जैसे पाइप, पंप और ट्रीटमेंट सिस्टम में भी सक्रिय है। भारत में यह एस्कॉर्ट्स कुबोता लिमिटेड के साथ सहयोग करके अपने विनिर्माण और फार्म मैकेनाइजेशन क्षेत्र को मजबूत कर रही है।

मिंडा कारपोरेशन, स्पार्क मिंडा समूह का हिस्सा, ऑटोमोटिव कंपोनेंट निर्माण में अग्रणी भारतीय कंपनी है। यह मैक्ट्रॉनिक्स, वायरिंग हार्नेस, सेंसर और ईवी समाधान उपलब्ध कराती है।

also read:- जापान दौरे पर पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, जापानी कंपनियों को निवेश का भरोसा

जापान एविएशन इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री (JAE) ऑटोमोटिव और एयरोस्पेस सेक्टर के लिए एडवांस कनेक्टर्स और इलेक्ट्रॉनिक इंटरफेस समाधान प्रदान करती है।

नागासे एंड कंपनी लिमिटेड, जापानी ट्रेडिंग और टेक्नोलॉजी कंपनी, केमिकल्स, एडवांस्ड मैटीरियल्स, मोबिलिटी सॉल्यूशंस और इलेक्ट्रॉनिक्स में सक्रिय है। इन कंपनियों के निवेश से ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स और एडवांस कंपोनेंट निर्माण को मजबूत दिशा मिलेगी।

सीको एडवांस उच्च प्रदर्शन स्क्रीन प्रिंटिंग इंक और कोटिंग समाधान प्रदान करती है, जिसका उपयोग ऑटोमोटिव डीकल्स, इंडस्ट्रियल ग्राफिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स पैनल और कंज्यूमर अप्लायंसेज में होता है।

साथ ही ओ एंड ओ ग्रुप ने हॉस्पिटैलिटी और रियल एस्टेट क्षेत्र में निवेश पर समझौता किया।

उत्तर प्रदेश और जापान औद्योगिक सहयोग

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये समझौते भारत-जापान औद्योगिक सहयोग को नई गति देंगे। राज्य में जापानी कंपनियों के निवेश से रोजगार सृजन, तकनीकी उन्नयन और औद्योगिक विकास को बल मिलेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निवेशकों को आश्वस्त किया कि उत्तर प्रदेश में आपका निवेश सुरक्षित है, और राज्य सरकार उन्हें अनुकूल नीति, बेहतर कनेक्टिविटी और मजबूत औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र उपलब्ध कराती है।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button