CM Mohan Yadav ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के पहले दिन उद्योगपतियों से व्यक्तिगत वार्ता की

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के पहले दिन, विभिन्न उद्योगपतियों ने CM Mohan Yadav से मुलाकात की।
CM Mohan Yadav ने एक-एक करके उद्योगपतियों से मुलाकात की।
CM Mohan Yadav ने भेंट के दौरान पतंजलि समूह के आचार्य बालकृष्ण से हेल्थ एंड वेलनेस क्षेत्र में निवेश पर चर्चा की। इटली के कान्सूलेट जनरल श्री वॉलटर फेरेरा भी CM Mohan Yadav से भेंट करने आए थे। ईजीट्रिप डॉट कॉम के कॉ-फाउण्डर और सीईओ श्री रिकांत पिटी ने भी पर्यटन क्षेत्र में निवेश पर चर्चा की। टॉरेंट पावर के श्री जिगिश मेहता और श्री ओमप्रकाश नेनवाल ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मुलाकात की और मध्यप्रदेश में निवेश करने की इच्छा व्यक्त किया।
CM Mohan Yadav से मुलाकात कर आदित्य बिरला ग्रुप के प्रतिनिधि मण्डल ने मध्यप्रदेश में औद्योगिक संभावनाओं की खोज में उनके प्रयासों को सराहा।
CM Mohan Yadav ने भी हिन्डालको कंपनी के एमडी श्री सतीश पई, एमडी ग्रेसिम श्री एच.के. अग्रवाल, एमडी एसेल माईनिंग श्री थॉमस चेरियन, अरविंद ग्रुप के डॉ. परम शाह और एनटीपीसी के चेयरमैन एवं एमडी श्री गुरदीप सिंह से व्यक्तिगत चर्चा की।
CM Mohan Yadav भी गोदरेज समूह के ग्रुप प्रेसीडेंट श्री राकेश स्वामी से मिले। उन्होंने रियल स्टेट और टाउनशिप क्षेत्र में समूह द्वारा किए जा रहे कार्य की जानकारी दी।