Nose Bleeding Home Remedies: नाक से गर्मियों में खून क्यों निकलता है? अगर ऐसा हो जाए तो क्या करें? जानें

Nose Bleeding Home Remedies: गर्मियों में भी आपकी नाक से खून निकलता है? अगर यह सच है, तो आपको इसके कारणों और इसे हल करने के उपायों के बारे में पता लगाना चाहिए।
Nose Bleeding Home Remedies: गर्मियों में नाक से खून बहने पर क्या करना चाहिए? यदि आपने समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया, तो आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गर्मी से नाक की ब्लड वेसल्स फट जाती हैं, जिससे खून निकलता है। आइए इस समस्या से बचने के कुछ उपायों को जानते हैं।
पीपल के पत्ते कारगर हो सकते हैं
पहले कुछ पीपल के पत्तों का रस निकाल लीजिए। अब चार बूंदें रस की नाक में डाल दीजिए। पीपल के पत्तों के रस में मौजूद सभी पोषक तत्व नाक की सूजन को कम करने के साथ-साथ नाक से निकलने वाले खून को भी रोक सकते हैं। अगर आप चाहें तो शीशम के पत्तों के रस का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
प्रयोग कर सकते हैं घी
गाय का घी नाक से खून बहने की समस्या को दूर करने के लिए उपयोगी हो सकता है। गाय के घी को नाक में लगाने से नाक नम रहती है। गर्मी शुरू होते ही आपको गाय का घी लगाना चाहिए। इससे नकसीर फूटने की समस्या नहीं होगी। आप चाहें तो बेल के पत्तों को पी सकते हैं।
गौर करने वाली बात
नाक के अंदरूनी सूखेपन की वजह से नकसीर फूट सकती है यानी नाक से खून निकलने की समस्या पैदा हो सकती है। इसलिए अगर आप इस समस्या से बचना चाहते हैं, तो आपको अपनी नाक को ड्राई नहीं होने देना है। आयुर्वेद के मुताबिक पित्त दोष के असंतुलन की वजह से भी नकसीर फूट सकती है।