करनाल में नशा मुक्ति हरियाणा कार्यक्रम में CM नायब सिंह सैनी ने नशे के खिलाफ संस्कारों और जागरूकता की लड़ाई पर जोर दिया।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल में आयोजित ‘नशा मुक्ति हरियाणा’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों से नशे के खिलाफ एकजुट होकर काम करने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज के संस्कारों और सोच में बदलाव लाने का अभियान है। उन्होंने कहा कि हर थाना कानून व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक परिवर्तन का केंद्र बने और नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाए।
also read:- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी: हरियाणा से शुरू हुई भारत की…
सीएम सैनी ने कहा कि स्कूलों में भी नशे के दुष्प्रभावों को लेकर संवाद और जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने चाहिए, ताकि युवा सही दिशा में आगे बढ़ सकें। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ, संस्कारी और नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत-2047 और विकसित हरियाणा की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से मिलकर नशा मुक्त हरियाणा के निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



