पंजाब राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से गुवाहाटी में मुलाकात कर चंडीगढ़ नगर निगम के लिए अनुदान राशि पर आभार जताया और पंजाब में बाढ़ की स्थिति पर विस्तृत जानकारी दी।
पंजाब राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने अपने दो दिवसीय गुवाहाटी प्रवास के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में राज्यपाल कटारिया ने चंडीगढ़ नगर निगम के लिए केंद्रीय सरकार द्वारा स्वीकृत 125 करोड़ रुपये की अनुदान राशि के लिए आभार जताया और पंजाब में आई बाढ़ की स्थिति पर विस्तार से जानकारी दी।
राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बताया कि स्वीकृत अनुदान राशि से चंडीगढ़ के बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति तथा भविष्य में आवश्यक समर्थन की मांग भी की।
मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय विकास, जनसेवा और आपदा प्रबंधन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यपाल के सुझावों और अपडेट को गंभीरता से लिया और आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।
यह बैठक पंजाब और चंडीगढ़ के समग्र विकास और आपदा प्रबंधन को सशक्त बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



