मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नीति आयोग बैठक में लिया हिस्सा, विकसित भारत @2047 पर हुई चर्चा
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नीति आयोग बैठक में हिस्सा लिया, विकसित भारत @2047, सुशासन और समावेशी मानव विकास पर चर्चा हुई।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की शासी परिषद बैठक में भाग लिया। यह बैठक “विकसित भारत @2047: समावेशी मानव विकास” विषय पर केंद्रित रही।
विकसित भारत @2047 पर केंद्रित रहा मुख्य एजेंडा
इस उच्च स्तरीय बैठक में मानव संसाधन विकास, प्रभावी सुशासन, नवाचार और जनसहभागिता के माध्यम से देश को विकसित बनाने की दिशा में व्यापक चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह बैठक राज्यों और केंद्र के बीच समन्वय को मजबूत करने का महत्वपूर्ण मंच है, जिससे विकास की गति को और तेज किया जा सकता है।
ALSO READ:- पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की जोड़ी से यूपी बना देश…
नई दिल्ली में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में सम्मिलित हुआ।
‘विकसित भारत @ 2047 : समावेशी मानव विकास’ विषय पर केंद्रित इस महत्वपूर्ण बैठक में मानव संसाधन विकास, प्रभावी सुशासन, नवाचार और जनसहभागिता के माध्यम… pic.twitter.com/o3MCbv8UxN
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) June 11, 2026
अंतिम छोर तक विकास पहुंचाने पर जोर
बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं, महिलाओं और किसानों के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है।
पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि पारदर्शी और उत्तरदायी शासन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में उत्तराखंड सरकार निरंतर प्रयासरत है।
सुशासन और जनभागीदारी पर फोकस
बैठक में यह भी चर्चा हुई कि नवाचार और जनभागीदारी के माध्यम से शासन प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। डिजिटल गवर्नेंस और केंद्र-राज्य समन्वय को विकास की कुंजी बताया गया।
उत्तराखंड की भूमिका पर जोर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र और राज्यों के संयुक्त प्रयासों से विकसित भारत @2047 का लक्ष्य हासिल किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तराखंड इस राष्ट्रीय संकल्प में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



