राज्यउत्तर प्रदेश

यूपी CM योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थी माया देवी से की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

यूपी CM योगी आदित्यनाथ ने फतेहपुर की प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थी माया देवी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की और उनकी समस्याओं और सरकारी योजनाओं के अनुभव को जाना।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फतेहपुर के खखरेड़ू में प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी माया देवी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। मुख्यमंत्री ने माया देवी और उनके पति छेदीलाल का हालचाल जाना और उनके सुख-चैन के बारे में पूछा।

खखरेड़ू कस्बा के वार्ड तीन लक्ष्मीबाई नगर में रहने वाली माया देवी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगभग दो मिनट तक संवाद किया। इस दौरान जिला मुख्यालय स्थित एनआईसी भवन में नगर पालिका चेयरमैन ज्ञानचंद्र केसरवानी, ईओ हरिगेंद्र प्रताप सिंह और वार्ड सभासद भी मौजूद रहे।

ALSO READ:- स्मार्टफोन का नशा डिप्रेशन की जड़, सीएम योगी ने युवा…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और माया देवी की बातचीत के मुख्य अंश

मुख्यमंत्री: माया देवी जी, आपके पति क्या करते हैं?
माया देवी: हम और हमारे पति दोनों लोग मजदूरी करते हैं।

मुख्यमंत्री: प्रदेश सरकार की योजनाओं से आप खुश हैं?
माया देवी: जी, हम खुश हैं।

मुख्यमंत्री: आवास योजना का लाभ प्राप्त होने से कैसा लग रहा है?
माया देवी: जी, बहुत खुशी हो रही है।

मुख्यमंत्री: सरकार की योजनाओं का लाभ मिला कि नहीं?
माया देवी: आयुष्मान कार्ड बना है, राशन कार्ड बना है, आवास मिल ही गया है।

मुख्यमंत्री: और किसी योजना का लाभ जो न मिला हो?
माया देवी: उज्ज्वला योजना का लाभ मिल जाता तो अच्छा होता।

माया देवी ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत रूप से बात करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री की आत्मीयता और सहज व्यवहार की सराहना की।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button