मनोरंजनट्रेंडिंग

हाउसफुल 5 ओटीटी रिलीज की तारीख: अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ऑनलाइन कब होगी उपलब्ध?

हाउसफुल 5 ओटीटी रिलीज की तारीख अभी तक आधिकारिक नहीं हुई है। जानिए कब और किस प्लेटफॉर्म पर अक्षय कुमार की यह बॉलीवुड कॉमेडी फिल्म ऑनलाइन स्ट्रीम होगी।

हाउसफुल 5 ओटीटी डेट:  अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख की फिल्म हाउसफुल 5, 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके बाद से ही बॉलीवुड प्रेमी हाउसफुल 5 ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस कॉमेडी फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा और नरगिस फाखरी ने भी अहम भूमिका निभाई है। अब सवाल ये है कि हाउसफुल 5 कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी?

हाउसफुल 5 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रिलीज से पहले ही हाउसफुल 5 ने डिजिटल, टीवी और म्यूजिक राइट्स से ₹135 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। डिजिटल राइट्स ₹75 करोड़ में बिके, टीवी सैटेलाइट अधिकारों से ₹40 करोड़ और म्यूजिक अधिकारों से ₹20 करोड़ की कमाई हुई।

थिएटर में बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को ब्रेक-इवन पॉइंट तक पहुंचने के लिए लगभग ₹250 करोड़ की कमाई करनी थी। पहले सप्ताह में फिल्म ने ₹127.25 करोड़ कमाए, लेकिन दूसरे हफ्ते में इसमें 67.9% की गिरावट देखी गई और कमाई ₹40.85 करोड़ पर आ गई। इसके बाद तीसरे, चौथे और पांचवें हफ्ते में भी गिरावट जारी रही।

अंततः, भारत में कुल कमाई ₹183.3 करोड़ रही जबकि विदेशों से ₹70.25 करोड़ मिलाकर दुनियाभर में फिल्म ने ₹288.58 करोड़ का कुल कलेक्शन किया।

हाउसफुल 5 की कहानी

फिल्म की कहानी एक अरबपति रंजीत डोबरियाल के 100वें जन्मदिन के इर्द-गिर्द घूमती है। उनके निधन के बाद उनकी 69 अरब पाउंड की संपत्ति को लेकर तीन लोग खुद को उनके बेटे जॉली का दावा करते हैं। कहानी में कॉमेडी और ट्विस्ट्स का भरपूर तड़का है, जो दर्शकों को हंसाने पर मजबूर कर देता है।

also read:-प्रियंका चोपड़ा वायरल वीडियो: प्रियंका ने वड़ा पाव छोड़कर…

हाउसफुल 5 ओटीटी रिलीज़ की तारीख

फिलहाल, हाउसफुल 5 ओटीटी रिलीज़ की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो सकती है, लेकिन इसकी पुष्टि अभी बाकी है।

क्या करें दर्शक?

यदि आप हाउसफुल 5 को ओटीटी पर देखना चाहते हैं तो आपको आधिकारिक अपडेट का इंतजार करना होगा। साथ ही, फिल्म के डिजिटल रिलीज के बाद ही इसे बिना किसी दिक्कत के देख पाना संभव होगा।

For More English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button