दिल्ली की CM Rekha Gupta ने कहा, कोई भी स्कूल अपनी मनमर्जी से फीस नहीं बढ़ा सकता। जानें सरकार की 11 महीने की प्रमुख उपलब्धियाँ।
दिल्ली की CM Rekha Gupta ने स्पष्ट कहा कि दिल्ली में कोई भी स्कूल अपनी मनमर्जी से फीस बढ़ाने का अधिकार नहीं रखता। उन्होंने यह बयान सरकार के 11 महीने के कार्यकाल की उपलब्धियों और पारदर्शिता को लेकर दिया।
CM Rekha Gupta ने सोशल मीडिया पर अपने कार्यकाल की रिपोर्ट साझा करते हुए कहा कि पिछले 11 वर्षों में जो कार्य नहीं हुए, वह हमने सिर्फ 11 महीनों में कर दिखाया है। हर फैसले में नीति और नियत दोनों स्पष्ट रही है। रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों को भरोसा दिलाया कि दिल्ली का भविष्य बेहतर और सुंदर होगा।
CM Rekha Gupta की प्रमुख घोषणाएँ और उपलब्धियाँ
स्कूल फीस नियंत्रण: दिल्ली में कोई भी स्कूल अपनी मनमर्जी से फीस नहीं बढ़ा सकता। यह फैसला छात्रों और अभिभावकों के हित में लिया गया।
व्यापारियों के लिए राहत: दिल्ली के व्यापारियों को पहली बार जीएसटी रिफंड समय पर उपलब्ध कराया गया।
दिव्यांगजन सहायता: दिव्यांगजनों के लिए ₹6,000 आर्थिक सहायता देने की नई योजना शुरू की गई।
पब्लिक ट्रांसपोर्ट: दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को 100% इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) बनाने का लक्ष्य रखा गया।
अटल कैंटीन योजना: 100 अटल कैंटीन बनाने का वादा पूरा किया गया, अब तक 45 तैयार हैं और बाकी 55 भी जल्द बनेंगी।
ALSO READ:- दिल्ली विधानसभा में चौथे दिन भी हंगामा, शीतकालीन सत्र एक दिन बढ़ाया गया
आयुष्मान भारत और वय वंदना योजना:
11 महीने में 4 लाख से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया।
2 लाख से अधिक बुजुर्ग वय वंदना योजना में शामिल हुए।
इन योजनाओं के तहत 19 हजार से ज्यादा लोगों ने इलाज कराया और 32 करोड़ से अधिक क्लेम दिए गए।
आरोग्य मंदिर: अब तक 238 आरोग्य मंदिर खोले जा चुके हैं, 100 और तैयार हैं और भविष्य में इसे 1100 तक बढ़ाने की योजना है।
ऑर्गन डोनेशन: दिल्ली में State Organ and Tissue Transplant Organisation (SOTTO) के माध्यम से ऑर्गन डोनेशन की प्रक्रिया व्यवस्थित की गई।
CM Rekha Gupta का संदेश:
CM Rekha Gupta ने कहा कि दिल्ली में शासन का उद्देश्य सत्ता का प्रदर्शन नहीं, सेवा का अभ्यास है। सरकार के हर कदम में नागरिक सेवा और राष्ट्र-प्रथम की भावना झलकती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनके नेतृत्व में दिल्ली नई दिशा और उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ रही है।
For English News: http://newz24india.in



