हंसिका मोटवानी तलाक के बाद पहली बार आईं नजर, स्वर्ण मंदिर में टेका माथा
हंसिका मोटवानी तलाक के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आईं। मां मोना के साथ स्वर्ण मंदिर पहुंचीं, माथा टेका और आशीर्वाद लिया।
बॉलीवुड एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी तलाक के बाद पहली बार पब्लिक में दिखाई दीं। हाल ही में तलाक लेने के बाद हंसिका अपनी मां मोना मोटवानी के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचीं और माथा टेका। इस मौके पर उन्होंने भगवान से आशीर्वाद लिया और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें भी साझा कीं।
View this post on Instagram
हंसिका ने पोस्ट में लिखा, “उन्होंने हमेशा मुझे थामे रखा है। वाहेगुरु दी मेहेर रहे।” तस्वीरों में एक्ट्रेस हाथ जोड़े बैठी नजर आ रही हैं, वहीं उनकी मां भी उनके साथ मौजूद थीं। हंसिका ने पिंक प्रिंटेड सूट पहना था, जबकि उनकी मां लेमन यलो प्रिंटेड सूट और सफेद दुपट्टे में नजर आईं।
also read: आवेज दरबार और नगमा मिराजकर के रिश्ते पर फिर उठी अटकलें,…
बता दें कि हंसिका मोटवानी ने दिसंबर 2022 में सोहेल खटूरिया से शादी की थी। शादी के महज कुछ महीनों बाद दोनों के बीच मतभेद शुरू हो गए और लगभग डेढ़ साल में ही अलग रहने लगे। अंततः चार साल बाद दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। इस दौरान हंसिका ने किसी प्रकार की एलिमनी भी नहीं ली।
इस अवसर पर हंसिका की मां ने भी बताया कि मुश्किल समय में वह अपनी बेटी के साथ खड़ी हैं और उनका समर्थन करती हैं। हंसिका मोटवानी का यह कदम उनके जीवन में नई शुरुआत का प्रतीक माना जा रहा है।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



