30 साल की उम्र में हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन, आखिरी पोस्ट हुआ वायरल
हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर। 30 साल की उम्र में हार्ट अटैक से मौत, आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट हुआ वायरल।
हरियाणवी इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दिव्यांका सिरोही का 30 साल की उम्र में निधन हो गया है। दिव्यांका सिरोही के निधन की खबर ने उनके फैंस और पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि 21 अप्रैल को उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।
सोशल मीडिया पर छाया आखिरी पोस्ट
दिव्यांका के निधन के बाद अब उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिव्यांका ब्लू और व्हाइट फ्लोरल लहंगा-चोली पहनकर ‘बरसाना मिला है’ गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। यह वीडियो अब उनके फैंस के लिए एक यादगार बन गया है।
इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फैंस लगातार श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। दिव्यांका के निधन के बाद सोशल मीडिया पर शोक की लहर देखी जा रही है।
ALSO READ:- Citadel 2 Trailer Out: खतरनाक मिशन पर लौटीं प्रियंका…
कौन थीं दिव्यांका सिरोही?
दिव्यांका सिरोही के निधन के बाद लोग उनके जीवन के बारे में जानने को उत्सुक हैं। उनका जन्म 19 नवंबर 1996 को हुआ था। उन्होंने मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से BCA और सिक्किम से MBA की पढ़ाई पूरी की थी।
दिव्यांका अपने परिवार के साथ गाजियाबाद में रहती थीं। उनके परिवार में भाई हिमांशु और बहनें दीपांशु और जसमीत शामिल हैं। दिव्यांका सिरोही के निधन के बाद उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
कैसे मिली पहचान?
दिव्यांका सिरोही ने अपने करियर की शुरुआत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म TikTok से की थी। उन्होंने पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के गाने ‘मेरी मम्मी नू पसंद नी तू’ पर वीडियो बनाकर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। इस वीडियो को करीब 20 मिलियन व्यूज मिले थे।
इसके बाद उन्होंने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा और 50 से ज्यादा गानों में नजर आईं। उन्होंने मासूम शर्मा, अमित सैनी रोहतकिया और KD जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया। दिव्यांका सिरोही के निधन के बाद इंडस्ट्री ने एक उभरता हुआ सितारा खो दिया है।
फैंस और इंडस्ट्री में शोक
दिव्यांका सिरोही के निधन की खबर सामने आते ही फैंस और सेलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर दुख जताया। कई लोगों ने उन्हें ‘बहुत जल्दी चले जाने वाला टैलेंट’ बताया। उनके अचानक निधन ने सभी को भावुक कर दिया है।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



