ट्रेंडिंग

अर्जुन तेंदुलकर को Mumbai indians ने इतने में खरीदा…

मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज आलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर को Mumbai indians ने इस सीजन में फिर से अपने साथ जोड़ लिया। इस बार नीलामी में अर्जुन तेंदुलकर का base prize 20 लाख था, लेकिन उन्हें मुंबई ने 30 लाख की बोली लगाकर उन्हें खरीद लिया। भारत रत्न सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को इस रणजी सीजन के लिए मुंबई की टीम में भी शामिल किया गया है जहां वो इस टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएंगे तो वहीं IPL में वो रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

 

IPL के नीलामी के दूसरे दिन कुछ ऐसे खिलाड़ियों को दोबारा शामिल किया गया जिन्हें पहले राउंड में किसी ने नहीं खरीदा था। इस फेहरिस्त में डेविड मिलर का नाम सबसे पहले आया और एक करोड़ की बेस प्राइस वाले मिलर को gujrat की टीम ने 3 करोड़ में खरीद लिया। वहीं दो करोड़ की बेस प्राइस वाले आलराउंडर शाकिब अल हसन दूसरी बार भी अनसोल्ड रहे। इसके अलावा सैम बिलिंग्स को 2 करोड़ में KKR ने अपनी टीम में शामिल कर लिया। सैम का बेस प्राइस भी दो करोड़ ही था।

भारतीय टेस्ट विकेटकीपर रिद्धिमान साहा को दूसरी बार में गुजरात ने 1.90 करोड़ में खरीद लिया और उनका बेस प्राइस एक करोड़ रुपये था। मैथ्यू वेड को भी गुजरात ने ही 2.40 करोड़ में खरीदा। क्रिस जार्डन को 3.60 करोड़ में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीद लिया जबकि लुंगी नगीडी को एक बार फिर से delhi का सहारा मिला और उन्हें उनके बेस प्राइस 50 लाख में ही इस टीम ने खरीद लिया। करुण नायर को 1.40 करोड़ में राजस्थान की टीम ने खरीद लिया और उनका बेस प्राइस पचास लाख रुपये था। करन शर्मा को पचास लाख की बेस प्राइस पर ही आरसीबी ने अपनी टीम में शामिल कर लिया। विष्णु विनोद को पचास लाख देकर हैदराबाद ने खरीद लिया।

Related Articles

Back to top button
Share This
अगर आप भी रोज पहनती हैं हाई हील्स तो आज ही जान लें इसके नुकसान कपूर फैमिली की इस बेटी का लुक उसके लिए बन गया था मुसीबत श्वेता तिवारी का जलवा देख फैंस के उड़े होश अगर आपकी भी है सेंसेटिव स्किन तो घर पर अपने लिए बनायें ये टोनर बचपन में अश्लील साइट पर वायरल हो गई थी जान्हवी कपूर की फोटो
अगर आप भी रोज पहनती हैं हाई हील्स तो आज ही जान लें इसके नुकसान कपूर फैमिली की इस बेटी का लुक उसके लिए बन गया था मुसीबत श्वेता तिवारी का जलवा देख फैंस के उड़े होश अगर आपकी भी है सेंसेटिव स्किन तो घर पर अपने लिए बनायें ये टोनर बचपन में अश्लील साइट पर वायरल हो गई थी जान्हवी कपूर की फोटो