राशिफल

आइए जाने आज का मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

मेष:

आज का आर्थिक राशिफल देखने से लग रहा है कि धन के मामले में भाग्‍य आज कई राशियों के साथ है। रोजगार प्राप्ति की दिशा में मेष राशि वालों को सफलता मिल सकती है तो वहीं तुला राशि वालों के लिए भी आर्थिक मामलों में सफलता का दिन है। देखें आपकी राशि आज क्‍या बता रही है आपकी राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है और आपको रोजी-रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। भाग्‍य साथ देगा और जारी प्रयास सार्थक होंगे। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेंगे। खानपान पर संयम रखें। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा।

 

वृषभ:

 

आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। कारोबार में भी दिन सामान्‍य रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों में रुचि लेंगे।

 

मिथुन:

राजनीतिक दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। नए अनुबंध प्राप्त होंगे और आज आपके लिए सफलता का दिन है

 

कर्क:

आपके लिए दिन शुभ है और पिता या उच्चाधिकारी का सहयोग मिलेगा। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपने सामान की सुरक्षा के प्रति उदासीन न रहें। अनावश्यक व्यय का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। आज किसी काम से बाहर जाना पड़ सकता है।

 

सिंह:

जीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे और आपका भाग्‍य भी आपका साथ देगा। राजनीतिक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। वाणी पर संयम रखें। संबंधों में मधुरता आएगी और किसी प्रियजन से सामना हो सकता है।

 

कन्या:

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। निजी सुख में व्यवधान आ सकता है। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें और किसी दूसरे के मामले में बोलने से बचें।

तुला:

बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है। आर्थिक दिशा में किए प्रयास सफल होंगे। खानपान पर संयम रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। झगड़ा विवाद से बचें। आर्थिक मामलों में सफलता का दिन है। आज आपको कहीं से खुशखबरी भी सुनने को मिल सकती है।

 

वृश्चिक:

 

आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद और लाभप्रद होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें और आज आपके काम समय से पूरे हो जाएंगे।

 

धनु:

व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। विरोधी परास्त होंगे और परिवार में खुशियों का आगमन होगा।

 

 

मकर:

 

राजनीतिक दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य शिथिल हो सकता है। आय और व्यय में संतुलन रखें। व्यर्थ की भागदौड़ करने से बचें।

 

कुंभ:

बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है और भाग्‍य भी आपका साथ देगा। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यर्थ की उलझनों दूर रहें और मानसिक संतुलन बनाकर रखें।

 

मीन:

जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। भाग्‍य आपका साथ देगा। उपहार और सम्मान का लाभ मिलेगा। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। भाई या पड़ोसी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

Related Articles

Back to top button
Share This
आपको चाहिए नेचुरल ग्लो तो सुबह उठकर जरुर करें ये काम गर्मियों में रहना है कंफर्टेबल और दिखना है स्टाइलिश तो ऐसी साड़ियों को करें कैरी ये है भारत के सबसे अमीर यूट्यूबर्स, 1 दिन में करते हैं लाखों रुपए की कमाई ट्रेडिशनल आउटफिट में भी दिखना है स्टाइलिश तो नरगिस फाखरी से लें फैशन की टिप्स Cannes 2024 में अपने किलर लुक से कियारा आडवाणी ने सारी हसीनाओं को किया फेल
आपको चाहिए नेचुरल ग्लो तो सुबह उठकर जरुर करें ये काम गर्मियों में रहना है कंफर्टेबल और दिखना है स्टाइलिश तो ऐसी साड़ियों को करें कैरी ये है भारत के सबसे अमीर यूट्यूबर्स, 1 दिन में करते हैं लाखों रुपए की कमाई ट्रेडिशनल आउटफिट में भी दिखना है स्टाइलिश तो नरगिस फाखरी से लें फैशन की टिप्स Cannes 2024 में अपने किलर लुक से कियारा आडवाणी ने सारी हसीनाओं को किया फेल