Giloy Side Effects: किन लोगों को गिलोय खाना नहीं चाहिए, उनकी सेहत को भारी नुकसान हो सकता है

Giloy Side Effects: क्या आप भी सोचते हैं कि गिलोय खाने से आपकी सेहत सिर्फ अच्छी हो सकती है? अगर हां, तो आपको इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर करना चाहिए।

Giloy Side Effects: गिलोय में बहुत सारे पोषक तत्व हैं, जो आपकी सेहत को बेहतर बना सकते हैं। लेकिन गिलोय खाने से कुछ लोगों की सेहत पर बुरा प्रभाव भी हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ज्यादा मात्रा में गिलोय को कंज्यूम करने के कारण भी आपको लेने के देने पड़ सकते हैं।

लो ब्लड शुगर

गिलोय का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कम होता है, इसलिए पोषक तत्वों से भरपूर गिलोय का सेवन करें। लेकिन गिलोय खाने से तबीयत खराब हो सकती है अगर आपको हाइपोग्लाइसेमिया है, यानी कम ब्लड शुगर लेवल है।

प्रेग्नेंट महिलाएं

प्रेग्नेंट महिलाओं को बिना डॉक्टर की सलाह लिए गिलोय का सेवन नहीं करना चाहिए, वरना उनके स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है। महिलाएं जो गर्भवती हैं, गिलोय खाने से बचना चाहिए। आपको बता दें कि ऑटोइम्यून डिसऑर्डर से जूझ रहे लोगों के लिए भी गिलोय का सेवन खतरनाक हो सकता है।

ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोग

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को अक्सर गिलोय का सेवन करने की सलाह दी जाती है क्योंकि गिलोय में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकते हैं। जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की समस्या का सामना करना पड़ता है, उन्हें गिलोय का सेवन करने से बचना चाहिए वरना उनकी सेहत पर नेगेटिव असर पड़ सकता है।

Exit mobile version