ट्रेंडिंग

Gold Price Today: 13 मार्च को सोने की कीमत में गिरावट जारी, जानिए 18k, 22k, 24k गोल्ड रेट

Gold Price Today 13 March 2026: 18k, 22k और 24k सोने का रेट गिरावट के साथ, MCX और घरेलू सर्राफा बाजार में कीमतों का हाल।

सोने के शौकीनों के लिए 13 मार्च का दिन कुछ खास नहीं रहा, क्योंकि Gold Price Today में गिरावट का सिलसिला जारी है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। अमेरिकी और ईरानी तनाव के बावजूद सोने का रुझान स्थिर नहीं रहा।

आज MCX पर सोने का भाव सपाट खुला, लेकिन 1,60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के आसपास बना रहा। वहीं, घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

भारत में सोने का भाव| Gold Price Today

24 कैरेट सोना (99.9% शुद्धता): 16,124 रुपये प्रति ग्राम, कल की तुलना में 98 रुपये की गिरावट। प्रति 10 ग्राम: 1,61,240 रुपये, 980 रुपये कम।

22 कैरेट सोना (91.6% शुद्धता): 14,780 रुपये प्रति ग्राम, कल की तुलना में 90 रुपये की गिरावट। प्रति 10 ग्राम: 1,47,800 रुपये, 900 रुपये कम।

18 कैरेट सोना (75% शुद्धता): 12,093 रुपये प्रति ग्राम, कल की तुलना में 74 रुपये कम।

also read:- Gold Silver Price Today: सोना ₹530 सस्ता, चांदी ₹2410 तक…

MCX पर सोने का रेट

आज MCX Gold Rates में सोने का भाव 1,60,251 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मामूली गिरावट के साथ खुला। दिन के कारोबार में 1,59,764 रुपये के निचले स्तर को छूते हुए 507 रुपये का नुकसान दर्ज किया गया। हालांकि, गिरावट के बावजूद निवेशकों ने  ‘वैल्यू बाइंग’ यानी सस्ते भाव पर खरीदारी की, जिससे सोना फिर तेजी की ओर लौटा।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर COMEX में सोने का भाव $5,120 प्रति औंस के आसपास उतार-चढ़ाव कर रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह गिरावट घरेलू बाजार और वैश्विक घटनाओं का मिश्रित असर है।

सोने के निवेशकों के लिए यह समय सावधानी बरतने और मार्केट की चाल को समझने का है। 18k, 22k और 24k गोल्ड के रेट के हिसाब से उतार-चढ़ाव लगातार बना हुआ है।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button