स्वास्थ्य

Summer Hair Masks: गर्मी में ऑयली स्कैल्प? शैंपू के दूसरे दिन चिपचिपे बालों से बचाने के लिए ये हेयर मास्क करें इस्तेमाल

Summer Hair Masks: गर्मी में ऑयली स्कैल्प और चिपचिपे बालों से बचने के लिए मुल्तानी मिट्टी, अंडा और दही जैसे नेचुरल हेयर मास्क अपनाएं। बाल फ्रेश, हाइड्रेटेड और मजबूत बने रहें।

Summer Hair Masks: गर्मियों में ऑयली स्कैल्प वाले लोगों के लिए बालों को फ्रेश और क्लीन रखना बड़ा चैलेंज बन जाता है। ज्यादा सीबम (नेचुरल ऑयल) का प्रोडक्शन और पसीना आने की वजह से बाल जल्दी गंदे और चिपचिपे दिखने लगते हैं। अगर आप चाहते हैं कि बाल नेचुरली हाइड्रेटेड रहें और अत्यधिक ऑयली भी न दिखें, तो कुछ नेचुरल हेयर मास्क बहुत मददगार साबित हो सकते हैं।

गर्मियों में ऑयली बालों की समस्या

गर्मी के मौसम में ऑयल ग्लैंड्स अधिक एक्टिव हो जाती हैं, जिससे स्कैल्प में नेचुरल ऑयल (सीबम) का उत्पादन बढ़ जाता है। साथ ही पसीना और धूल के कारण बाल जल्दी गंदे दिखते हैं। कई बार लोग शैंपू करने के अगले दिन ही बालों के चिपचिपे होने की शिकायत करते हैं।

हालांकि, हर रोज शैंपू करना भी बालों के लिए सही नहीं है, क्योंकि इससे स्कैल्प का नेचुरल ऑयल कम हो जाता है और बाल रूखे हो सकते हैं। इसलिए गर्मियों में घरेलू और नेचुरल हेयर मास्क का इस्तेमाल सबसे सुरक्षित विकल्प है।

गर्मियों के लिए 5 नेचुरल हेयर मास्क1. मुल्तानी मिट्टी का हेयर मास्क

अगर आपकी स्कैल्प ज्यादा ऑयली है, तो मुल्तानी मिट्टी का मास्क सबसे अच्छा है।
बनाने का तरीका:

  • मुल्तानी मिट्टी का पाउडर लें और पानी में भिगोकर 1 घंटे के लिए रखें।

  • इसमें एलोवेरा जेल और 4 बड़े चम्मच गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार करें।

  • इस मास्क को स्कैल्प और बालों पर लगाएं। 10 मिनट बाद धो लें।

also read: Health Benefits Of Jamun: अमृत समान है यह जामुन, डायबिटीज…

2. अंडे का हेयर मास्क

अंडा बालों को प्रोटीन देता है और नींबू का रस स्कैल्प से ऑयल और डैंड्रफ कम करता है।
बनाने का तरीका:

  • अंडे का सफेद भाग अलग करें और उसमें नींबू का रस मिलाएं।

  • इसे स्कैल्प से लेकर बालों की लंबाई तक लगाएं। 15-30 मिनट बाद नॉर्मल टेम्परेचर पानी से धो लें।

3. दही और गुड़हल का मास्क

दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्कैल्प की ऑयल कंट्रोल में मदद करता है और गुड़हल की पंखुड़ियां बालों को पोषण देती हैं।
बनाने का तरीका:

  • दही और गुड़हल का पेस्ट मिलाकर स्कैल्प और बालों पर लगाएं।

  • 15-20 मिनट बाद धो लें।

मास्क इस्तेमाल करते समय ध्यान दें

  • बहुत ऑयली स्कैल्प है तो हफ्ते में 1-2 बार मास्क करें।

  • कम ऑयली स्कैल्प वाले लोग 10 दिन में एक बार मास्क कर सकते हैं।

  • हमेशा स्कैल्प पर फोकस करें, ज्यादा सुखाने की जरूरत नहीं।

  • हेवी स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स से बचें, क्योंकि ये भी ऑयली बालों का कारण बनते हैं।

  • शैंपू हमेशा माइल्ड और सल्फेट-फ्री का इस्तेमाल करें।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button