ट्रेंडिंगविज्ञान-टेक्नॉलॉजी

Jio OTT Pass 2026: 200 रुपये में लॉन्च हुआ नया धमाकेदार प्लान, मिलेंगे 15 OTT ऐप्स और ढेरों फायदे

Jio OTT Pass 2026 के 200 रुपये वाले प्लान में 15 OTT ऐप्स, 1000+ चैनल और 30GB डेटा के फायदे जानें पूरी डिटेल में।

रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा तोहफा पेश किया है। कंपनी ने नया Jio OTT Pass 2026 लॉन्च किया है, जिसकी कीमत केवल 200 रुपये रखी गई है। यह नया पास एंटरटेनमेंट और कनेक्टिविटी का ऑल-इन-वन पैकेज माना जा रहा है।

Jio OTT Pass 2026 क्या है?

Jio OTT Pass 2026 एक 28 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान है, जिसमें यूजर्स को 15 प्रीमियम OTT ऐप्स का एक्सेस, 1000+ लाइव टीवी चैनल्स, 30GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ मिलता है (बेस प्लान एक्टिव होने पर)।

यह पास आज से ही जियो वेबसाइट, MyJio ऐप और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है।

also read:- Oppo A6c लॉन्च: 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ…

Jio OTT Pass के मुख्य फायदे

Jio OTT Pass के तहत यूजर्स को कई बड़े फायदे मिलते हैं:

YouTube Premium का एक्सेस (ऐड-फ्री वीडियो और बैकग्राउंड प्ले)
JioHotstar Mobile पर लाइव स्पोर्ट्स और मूवी कंटेंट
Prime Video Mobile Edition का एक्सेस
12+ OTT ऐप्स जैसे ZEE5, SonyLIV, Discovery+, Lionsgate Play, FanCode, Sun NXT और अन्य

इन सभी सुविधाओं के कारण Jio OTT Pass को एक किफायती एंटरटेनमेंट पैक माना जा रहा है।

Jio OTT Pass में लाइव टीवी का बड़ा फायदा

Jio OTT Pass के साथ JioTV पर 1000 से अधिक लाइव टीवी चैनल्स देखने को मिलते हैं, जिनमें Star Plus HD, Colors HD, Sony SAB HD, Sun TV HD और कई अन्य लोकप्रिय चैनल शामिल हैं।

यह पैक खासकर उन यूजर्स के लिए है जो एक ही सब्सक्रिप्शन में OTT और लाइव टीवी दोनों का मजा लेना चाहते हैं।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button