राज्यपंजाब

नगर परिषद चुनावों को लेकर AAP की अहम बैठक, कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियन ने उम्मीदवारों के साथ की रणनीति चर्चा

हरदीप सिंह मुंडियन की अध्यक्षता में AAP की नगर परिषद चुनावों को लेकर अहम बैठक हुई। उम्मीदवारों के साथ रणनीति पर चर्चा कर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

आगामी नगर परिषद चुनावों की तैयारियों को लेकर आज शाम 84 स्थित कार्यालय में कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियन की अध्यक्षता में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनावी रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई।

इस बैठक में पार्टी के चेयरपर्सन और वरिष्ठ नेताओं ने भी भाग लिया और चुनावी तैयारियों को लेकर अपने सुझाव साझा किए।

also read: कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी पर हरपाल सिंह चीमा की प्रतिक्रिया, महंगाई को लेकर जताई चिंता

हालिया चुनावी प्रदर्शन से कार्यकर्ताओं में उत्साह

हाल ही में संपन्न नगर निगम, नगर परिषद और पंचायत चुनावों में कुल 1977 वार्डों में से आम आदमी पार्टी ने 958 वार्डों में शानदार जीत दर्ज की है। इस मजबूत प्रदर्शन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

संगठन को मजबूत करने पर जोर

बैठक के दौरान नेताओं ने कहा कि जनता का भरोसा और कार्यकर्ताओं की मेहनत ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। इसी आधार पर संगठन को और अधिक मजबूत किया जा रहा है, ताकि आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में और बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकें।

कैबिनेट मंत्री का बयान

कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियन ने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता के विश्वास के साथ लगातार आगे बढ़ रही है और विकास कार्यों व जनहित की नीतियों के दम पर संगठन को और मजबूत किया जाएगा।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button