दिल्ली बाढ़ अलर्ट: दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान पर, हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी के बाद बाढ़ की आशंका, प्रशासन ने निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया।
दिल्ली बाढ़ अलर्ट: राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बुधवार शाम यमुना का जलस्तर 204.13 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर के बेहद करीब है।
हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी बढ़ा रहा खतरा
हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लगातार भारी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। मंगलवार को 31,569 क्यूसेक और बुधवार को 54,707 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसका असर अगले कुछ घंटों में दिल्ली में साफ दिखाई देगा।
also read:- रेखा गुप्ता ने ‘तनवी द ग्रेट’ को दिल्ली में किया टैक्स…
निचले इलाकों में अलर्ट- दिल्ली बाढ़ अलर्ट
हाथी घाट, मजनूं का टीला, एमनेस्टी मार्केट, यमुना विहार, सोनिया विहार और खादर क्षेत्र जैसे इलाकों में जलभराव का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने और अलर्ट रहने की सलाह दी है।
देशभर में मानसून का कहर
-
यूपी के 31 जिलों में बारिश का अलर्ट
-
मुंबई, भुवनेश्वर, बेंगलुरु, पुंछ, मोगा, मैहर और राजस्थान में तेज बारिश से जन-जीवन प्रभावित
-
कई जगहों पर सड़कें टूटी, घर जलमग्न, और पेड़ गिरने की घटनाएं
दिल्ली प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के लिए सभी एजेंसियों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। यमुना के आसपास रहने वाले लोगों से अपील की गई है कि वे सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करें और किसी भी स्थिति में सतर्क रहें।
For More English News: http://newz24india.in



