धर्म

गणगौर पूजा 2026: तारीख, मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र जानें

गणगौर पूजा 2026 कब है, सही मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र जानें। इस साल गणगौर पूजा 21 मार्च को होगी, सभी विवरण यहाँ पढ़ें।

गणगौर पूजा 2026 का पर्व हर साल चैत्र शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव को ईसर जी और माता पार्वती को गौरा माता के रूप में पूजा जाता है। गणगौर पूजा मुख्य रूप से राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में मनाई जाती है। इस वर्ष गणगौर पूजा 2026 21 मार्च, शनिवार को होगी।

गणगौर पूजा 2026 तारीख और समय|

गणगौर पूजा तृतीया तिथि 21 मार्च 2026 को 02:30 AM से शुरू होकर रात 11:56 PM तक रहेगी। महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी उम्र और विवाहित जीवन की खुशहाली के लिए, जबकि अविवाहित कन्याएं अच्छे वर की प्राप्ति के लिए व्रत रखती हैं।

गणगौर पूजा 2026 मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: 05:07 AM से 05:54 AM

प्रातः सन्ध्या: 05:31 AM से 06:42 AM

अभिजित मुहूर्त: 12:21 PM से 01:10 PM

गोधूलि मुहूर्त: 06:48 PM से 07:12 PM

सायाह्न सन्ध्या: 06:50 PM से 08:01 PM

अमृत काल: 05:58 PM से 07:27 PM

also read:- दिल्ली के प्रसिद्ध माता मंदिर: नवरात्रि में इन 5 मंदिरों…

गणगौर पूजा विधि 2026| Gangaur Puja 2026

गणगौर पूजा 18 दिनों तक मनाई जाती है, लेकिन मुख्य दिन चैत्र शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि होती है। महिलाएं सुबह जल्दी उठकर स्नान करें, स्वच्छ वस्त्र धारण करें और माता गौरी व शिव जी की पूजा करें।

मिट्टी से ईसर-गौर की प्रतिमा बनाकर उनका श्रृंगार करें और गणगौर के गीत गाएं। घर में सोलह बिंदियों की रोली बनाएं और सुहाग जल तैयार करें, जिसमें चांदी का सिक्का, दही, सुपारी, पान, दूध, हल्दी, कुमकुम और दूर्वा डालें। इसे हाथों में लेकर भगवान शिव और माता गौरी पर छिड़कें और फिर घर के सदस्यों पर भी छिड़काव करें।

इसके बाद भगवान शिव और गौरी माता को चूरमे का भोग अर्पित करें। शाम को सरोवर या कुंड में गणगौर की प्रतिमा का विसर्जन करें।

गणगौर पूजा मंत्र 2026

देवी गौरी को अर्पित करने हेतु मंत्र:
ॐ ह्रीं गौरीपतये स्वाहा।

विवाह और वैवाहिक सुख हेतु मंत्र:
कात्यायनि महामाये महायोगिन्यधीश्वरी।
नन्दगोपसुतं देवी पतिं मे कुरु ते नमः॥

गणगौर पूजा 2026 के इस पर्व में पूजा विधि, मंत्र और मुहूर्त का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है। इस वर्ष भी महिलाएं पूरे विधि विधान के साथ गणगौर पूजा करेंगी और अपने परिवार की खुशहाली के लिए विशेष व्रत रखेंगी।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button