Home remedy for Abdomen: पेट फूलने, गैस और अपच की समस्या से हैं परेशान? जानिए कैसे घर पर बना देसी चूर्ण सिर्फ 1 चम्मच में दे सकता है राहत। जानें इसके फायदे और बनाने का तरीका।
Home remedy for Abdomen: खाने के तुरंत बाद पेट गुब्बारे की तरह फूल जाता है? गैस और अपच की वजह से नींद नहीं आती या बेचैनी महसूस होती है? तो यह खबर आपके लिए है। (Home remedy for Abdomen)पेट फूलने की समस्या आम है, लेकिन इसका एक बेहद आसान और देसी इलाज आपके घर की रसोई में ही मौजूद है – एक खास देसी चूर्ण।
पेट फूलने की मुख्य वजहें| Home remedy for Abdomen
पेट का फूलना आमतौर पर पाचन तंत्र की गड़बड़ी, गैस बनने, कब्ज या अपच के कारण होता है। कई बार यह समस्या छोटी-छोटी आदतों के कारण भी हो सकती है जैसे:
-
बहुत जल्दी खाना खाना
-
जरूरत से ज्यादा खाना
-
पानी कम पीना
-
बार-बार बैठे रहना या फिजिकल एक्टिविटी का अभाव
अगर आपको बार-बार ये समस्या होती है, तो एक नेचुरल उपाय – देसी चूर्ण आपकी मदद कर सकता है।
कैसे बनाएं पेट फूलने के लिए देसी चूर्ण? Home remedy for Abdomen In Hindi
इस आयुर्वेदिक चूर्ण को आप बेहद आसान तरीके से घर पर तैयार कर सकते हैं:
सामग्री:
-
जीरा – 2 चम्मच
-
अजवाइन – 2 चम्मच
-
सौंफ – 2 चम्मच
-
काला नमक – 2 चम्मच
-
हींग – 2 चुटकी (वैकल्पिक)
विधि:
-
सबसे पहले जीरा और अजवाइन को तवे पर हल्का भून लें।
-
फिर सभी सामग्री (सौंफ, काला नमक, हींग) को मिलाकर पीस लें।
-
इस चूर्ण को एक एयरटाइट डिब्बे में स्टोर कर लें।
कैसे करें सेवन: हर दिन खाने के बाद 1 चम्मच चूर्ण गुनगुने पानी के साथ लें।
देसी चूर्ण के फायदे
गैस और पेट फूलने से राहत: चूर्ण में मौजूद अजवाइन और हींग पेट में फंसी गैस को बाहर निकालने में मदद करते हैं।
पाचन तंत्र मजबूत बनाता है: सौंफ और जीरा पाचन को बेहतर बनाते हैं, जिससे खाना सही तरीके से डाइजेस्ट होता है।
वजन घटाने में सहायक: इस चूर्ण के नियमित सेवन से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और फैट तेजी से बर्न होता है।
साइड इफेक्ट्स नहीं: यह एक नेचुरल रेसिपी है, इसलिए कोई नुकसान नहीं होता। इसे बच्चे और बुजुर्ग भी खा सकते हैं।
Read:- Chia Seeds Vs Sabja Seeds: चिया सीड्स और सब्जा सीड्स में…
कब करें सेवन?
-
हर मील (खासकर रात के खाने) के बाद
-
गैस या अपच महसूस होने पर
-
भारी भोजन के बाद