भारत का सम्मान करते हुए मॉरीशस ने PM Narendra Modi को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भी दिया

मॉरीशस सरकार ने PM Narendra Modi को अपना सबसे बड़ा नागरिक सम्मान, ‘द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन’ से सम्मानित किया है।
मॉरीशस सरकार ने PM Narendra Modi को अपना सबसे बड़ा नागरिक सम्मान, ‘द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन’ से सम्मानित किया है। PM Narendra Modi इस श्रेष्ठ सम्मान को प्राप्त करने वाले पहले भारतीय हैं। गौरतलब है कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 21वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सम्मान पर क्या कहा
PM Narendra Modi ने इस सम्मान को स्वीकार करते हुए कहा, “मैं इसे विनम्रता से स्वीकार करता हूँ। यह सम्मान मॉरीशस और भारत के गहरे संबंधों का सम्मान है। यह भी उन भारतीयों का सम्मान है, जिन्होंने पीढ़ी-दर-पीढ़ी इस धरती की सेवा की और इसे उच्चतम स्तर पर लाया। मैं मॉरीशस सरकार और उसके लोगों का तहेदिल से आभार व्यक्त करता हूँ।”
PM Narendra Modi ने इसी तारीख को दस वर्ष पहले मॉरीशस आने का स्मरण किया। उन्होंने कहा “तब भारत में होली बीते हफ्ता भर हुआ था, और मैं अपने साथ भगवा की उमंग लेकर आया था। इस बार मैं होली के रंग लेकर जाऊंगा।”राम के हाथे ढोलक सोहे, लक्ष्मण के हाथे मंजीरा, भरत के हाथ कनक पिचकारी, शत्रुघ्न के हाथ अबीरा… जोगीरा!” उन्होंने होली का उल्लेख करते हुए कहा।”
PM Narendra Modi ने मॉरीशस और भारत के ऐतिहासिक संबंधों को मिठास से जोड़ा और कहा कि एक समय में चीनी मॉरीशस से भारत को मिठास देते थे। यही कारण है कि गुजरात में चीनी को मॉरस भी कहते हैं। उन्होंने कहा, “समय के साथ भारत और मॉरीशस के रिश्तों में यह मिठास और बढ़ती जा रही है।”
भारत की सुगंध मॉरीशस में हर जगह: पीएम मोदी
PM Narendra Modi ने कहा कि वे हर बार मॉरीशस जाते हैं और अपनों के बीच होते हैं। उन्होंने कहा, “यहां की हवा, मिट्टी और पानी में अपनापन महसूस होता ह। गीत-गवाई, ढोलक की थाप और गातो पिमा (मॉरीशस की पारंपरिक डिश) में भारत का स्वाद मिलता है।पीएम मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनराम गुलाम और उनकी कैबिनेट को राष्ट्रीय दिवस की बधाई दी और देश की जनता को भी बधाई दी। “उन्होंने कहा, “हम सब एक परिवार हैं, और यह रिश्ता हमेशा मजबूत रहेगा।”