Huawei Nova 16 Pro और Ultra लॉन्च: 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी और सैटेलाइट कॉलिंग फीचर्स के साथ दो नए 5G स्मार्टफोन
Huawei ने Nova 16 Pro और Ultra स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, जिनमें 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और सैटेलाइट कॉलिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।
चीन की प्रमुख टेक कंपनी Huawei ने अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च इवेंट में Nova 16 सीरीज को पेश किया है। इस सीरीज में Nova 16 Ultra, Nova 16 Pro, Nova 16 और Nova 16z मॉडल शामिल हैं। नए डिवाइस प्रीमियम फीचर्स, एडवांस कैमरा सिस्टम और बड़ी बैटरी क्षमता के साथ आए हैं।
Nova 16 Ultra और Nova 16 Pro के प्रमुख फीचर्स
Nova 16 Ultra और Nova 16 Pro दोनों ही फोन 6.84-इंच OLED डिस्प्ले के साथ आते हैं, जिसमें 120Hz LTPO एडैप्टिव रिफ्रेश रेट दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन Kunlun Glass प्रोटेक्शन से लैस हैं और HarmonyOS 6.1 पर काम करते हैं।
इन दोनों डिवाइस में Kirin 9010S चिपसेट दिया गया है। साथ ही 7000mAh की बड़ी बैटरी और 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। Ultra वेरिएंट में 50W वायरलेस चार्जिंग और 7.5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।
also read: Samsung Galaxy S25 Discount: फ्लिपकार्ट पर ₹24,000 से ज्यादा की छूट, जानें ऑफर और फीचर्स
कैमरा सेटअप: 200MP अल्ट्रा हाई-रेजोल्यूशन फोटोग्राफी
Huawei Nova 16 Ultra में OIS सपोर्ट के साथ 200MP RYYB प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, 50MP अल्ट्रा-वाइड मैक्रो कैमरा और Red Maple कलर सेंसर भी मौजूद है। सेल्फी के लिए इसमें 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
वहीं Nova 16 Pro में भी लगभग समान कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 200MP प्राइमरी सेंसर, 50MP टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रा-वाइड मैक्रो कैमरा शामिल हैं।
दोनों फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और AI-पावर्ड इमेजिंग फीचर्स जैसे पोर्ट्रेट एन्हांसमेंट, टेलीफोटो ऑप्टिमाइजेशन और स्मार्ट कंपोजीशन को सपोर्ट करते हैं।
सैटेलाइट कनेक्टिविटी और प्रीमियम फीचर्स
Nova 16 Ultra मॉडल में सैटेलाइट कॉलिंग, Tiantong सैटेलाइट मैसेजिंग और BeiDou टू-वे सैटेलाइट कम्युनिकेशन जैसी एडवांस सुविधाएं दी गई हैं। इसके साथ IP68 और IP69 रेटिंग भी मिलती है, जो इसे डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट बनाती है।
Huawei Nova 16 Series की कीमत
Nova 16 Ultra की कीमत लगभग 66,000 रुपये से शुरू होकर 82,000 रुपये तक जाती है, जो स्टोरेज वेरिएंट पर निर्भर करती है। वहीं Nova 16 Pro की कीमत लगभग 55,000 रुपये से शुरू होकर 71,000 रुपये तक जाती है।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



