मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके राष्ट्रवाद व बलिदान को याद किया।
भारतीय जनसंघ के संस्थापक और प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री आवास पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके राष्ट्रनिर्माण में योगदान को याद किया और उन्हें नमन किया।
राष्ट्र की एकता के लिए दिया था सर्वोच्च बलिदान
इस अवसर पर कहा गया कि डॉ. मुखर्जी ने “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” का नारा देकर राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।
also read:- सीएम भजनलाल शर्मा ने आवास पर युवाओं संग किया योग, स्वस्थ…
उनका यह विचार आज भी देश की एकता और संप्रभुता की दिशा में प्रेरणा का स्रोत है।
राष्ट्रभक्ति की भावना को बताया मार्गदर्शक
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्रप्रथम की भावना का प्रतीक है। उनका बलिदान देश की युवा पीढ़ी को राष्ट्र सेवा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित में किए गए उनके कार्य और विचार आने वाली पीढ़ियों को कर्तव्य और समर्पण का मार्ग दिखाते रहेंगे।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



