IMD weather updates: अगले 2 दिनों तक उत्तर भारत में होगी भारी बर्फबारी, बारिश और कोहरे की भी संभावना

नेशनल डेस्‍क। उत्तर भारत के कई राज्यों में गुरुवार को भारी बारिश और बर्फबारी सहित भीषण ठंड की चपेट में रहे। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि पूरे उत्तर भारत में अगले 48 घंटों तक ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर के कई जिलों में गुरुवार को ताजा बर्फबारी हुई। आईएमडी ने उक्त राज्यों में भारी बर्फबारी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

उत्‍तर भारत में ऐसा होगा मौसम
आईएमडी ने कहा कि 3 फरवरी और 4 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में व्यापक रूप से हल्की/मध्यम वर्षा /बर्फबारी जारी रहने की संभावना है। 3 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और 3 और 4 फरवरी, 2022 को उत्तराखंड में अलग-अलग ओलावृष्टि की संभावना है। इसके अलावा, मौसम निगरानी एजेंसी ने कहा कि अगले 2 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में रात/सुबह के घंटों में अलग-अलग इलाकों में घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें:- Covid-19: क्या दिल्ली में फिर बढ़ रहे हैं कोरोना के केस? जानिए 24 घंटे में मिले कितने मरीज

पूर्वोत्‍तर भारत में ऐसा रहेगा मौसम
आईएमडी ने कहा कि 4 और 5 फरवरी (शुक्रवार और शनिवार) 2022 को पूर्वोत्तर भारत में गरज/बिजली के साथ हल्की या मध्यम वर्षा हो सकती है। इसमें कहा गया है कि 4 फरवरी और 5 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश/बर्फबारी और 4 फरवरी, 2022 को पश्चिम असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें:- 5 फरवरी शनिवार को बसंत पंचमी को बन रहा इस बार त्रिवेणी योग, जानें क्या है इसका लाभ

दिल्‍ली में कैसा रहेगा मौसम
इस बीच, आज राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश हुई और शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के रूप में ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई वायु गुणवत्ता 324 थी। मौसम कार्यालय ने आम तौर पर बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है।

Exit mobile version