धर्म

करवा चौथ 2025 कब है, 9 अक्टूबर या 10 अक्टूबर? जानें सही तारीख और चंद्रोदय का मुहूर्त

करवा चौथ 2025 कब है? जानें सही तारीख, पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय का समय। इस साल करवा चौथ 10 अक्टूबर को होगा, पति की लंबी उम्र और सौभाग्य के लिए व्रत की पूरी जानकारी।

करवा चौथ 2025 का व्रत पति की लंबी उम्र और सौभाग्य के लिए स्त्रियों द्वारा बड़े श्रद्धा से रखा जाता है। इस साल करवा चौथ 9 अक्टूबर की रात से शुरू होकर 10 अक्टूबर को पूरी होगी। अगर आप सोच रहे हैं कि करवा चौथ 9 अक्टूबर होगा या 10 अक्टूबर, तो यहां जानिए इस व्रत की सही तारीख, पूजा का मुहूर्त और चंद्रोदय का समय।

करवा चौथ 2025 की सही तारीख और समय

करवा चौथ का व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को किया जाता है। 2025 में यह तिथि 9 अक्टूबर की रात 10:54 बजे से शुरू होकर 10 अक्टूबर की रात 7:38 बजे तक रहेगी। चूंकि करवा चौथ का व्रत उदय तिथि यानी सूर्योदय से मान्य होता है, इसलिए व्रत 10 अक्टूबर को रखा जाएगा।

  • व्रत की शुरुआत: सुबह 6:19 बजे (सरगी खाने के बाद)
  • पूजा मुहूर्त: शाम 5:57 से रात 7:11 बजे तक
  • चंद्रोदय समय: रात 8:13 बजे

also read: छठ पूजा नहाय-खाय 2025: नहाय खाय कब, पूजा विधि, शुभ…

करवा चौथ व्रत का महत्व

करवा चौथ व्रत हिंदू धर्म के प्रमुख व्रतों में से एक है। यह पति और पत्नी के प्रेम और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। पुराणों में इसका वर्णन वामन, नारद और पद्म पुराणों में मिलता है। माना जाता है कि इस व्रत के माध्यम से पति की लंबी आयु और परिवार में समृद्धि आती है। यह परंपरा सतयुग से चलती आ रही है और त्रेतायुग व द्वापर युग के राजा-महाराजाओं व उनकी पत्नियों द्वारा भी निभाई जाती रही है।

करवा चौथ की सरगी

करवा चौथ से पहले सास के घर से भेजी जाने वाली सरगी भी इस व्रत का अहम हिस्सा होती है। इसमें फल, मिठाई, साड़ी, मेहंदी और श्रृंगार के सामान शामिल होते हैं। इसे व्रती महिला सुबह सूर्योदय से पहले ग्रहण करती हैं ताकि निर्जला व्रत सही ढंग से रखा जा सके।

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Related Articles

Back to top button