ट्रेंडिंग

International Women’s Day 2024: इस महिला दिवस पर खुद से वादा करें कि menstrual hygiene पर विशेष ध्यान देंगे।

International Women’s Day 2024

International Women’s Day 2024: जैसे हर साल, 8 मार्च 2024 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day 2024) मनाया जाएगा।

जैसे हर साल, 8 मार्च 2024 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2024 मनाया जाएगा। आज महिलाओं की लाइफस्टाइल पहले से बहुत बदल गई है। एक महिला, होम मेकर हो या काम करने वाली, अपनी पूरी जिंदगी ऑफिस, घर और बच्चों की देखभाल करने में बिताती है। लेकिन इन सब के बीच, वह अपनी सेहत को पूरी तरह से भूल जाती है। इसका परिणाम यह है कि वह बढ़ती उम्र के साथ कई स्वास्थ्य समस्याओं से घिर जाती है।

बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं को हो जाती है ये गंभीर बीमारी

International Women’s Day 2024: दैनिक जीवनशैली में खराब आदतों से ब्रेस्ट कैंसर, ओवेरियन कैंसर, ट्यूमर, बीपी, हाई बीपी और थायरॉइड के मामले बढ़ रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए, इस विशिष्ट दिन हम ‘मेन्स्ट्रूअल हाइजिन’ पर चर्चा करेंगे। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को जागरूक करना साथ ही, इस दिशा में महिलाओं को सशक्त बनाना भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। क्योंकि भारत में आज भी महिलाओं को सेनेटरी पैड नहीं मिलते हैं।

सेनेटरी पैड और टैम्पोन को रेग्युलर चेंज करना

पीरियड्स के दौरान सेनेटरी पैड या टैम्पोन नियमित रूप से बदलना चाहिए। हर चार से छह घंटे में टैम्पोन या पैड बदलना चाहिए।एक ही पैड को घंटों तक बदलने से इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है, क्योंकि उसमें बैक्टीरिया फैल सकते हैं। जब भी बाहर निकलें, अतिरिक्त सेनेटरी पैड अपने बैग में रखें।

CET 2024 Registration: आज से आवेदन कर सकते हैं, परीक्षा अप्रैल में होगी।

सेनेटरी पैड को फेंकते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

International Women’s Day 2024: जब सेनेटरी पैड को फेंके, उसे रैपर या टॉयलेट पेपर में लपेटें और उसे एक अलग डस्टबीन में डाल दें। बाथरूम में सेनेटरी पैड कभी नहीं बहाएं। क्योंकि वह पाइप में फंसने की संभावना है। साथ ही, यह पर्यावरण को खराब कर सकता है।

खुद की साफ-सफाई का ध्यान भी रखें

पीरियड्स के दौरान स्वच्छता का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है। गुनगुने पानी और साबुन से कम से कम दो बार सफाई करें। नियमित रूप से नहाएं और इनरवियर बदलें। बैक्टीरिया से बचने के लिए कॉटन कपड़े और इनरवियर का इस्तेमाल करें।

हाइड्रेटेड रहें और पौष्टिक खाना खाएं

पीरियड्स के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। इससे दिन भर ऊर्जा मिलेगी। इसके अलावा बहुत सारी फल और सब्जियां खाएं। पीरियड्स के दौरान स्वस्थ खाना खाना चाहिए। कैफीन और नमकीन भोजन से बचें। क्योंकि ऐसा खाना पीरियड्स के दौरान सूजन और परेशानियों को बढ़ा सकता है।

फेसबुक और ट्विटर पर हमसे जुड़ें और अपडेट प्राप्त करें:

facebook-https://www.facebook.com/newz24india

Related Articles

Back to top button
Share This
अगर आप भी रोज पहनती हैं हाई हील्स तो आज ही जान लें इसके नुकसान कपूर फैमिली की इस बेटी का लुक उसके लिए बन गया था मुसीबत श्वेता तिवारी का जलवा देख फैंस के उड़े होश अगर आपकी भी है सेंसेटिव स्किन तो घर पर अपने लिए बनायें ये टोनर बचपन में अश्लील साइट पर वायरल हो गई थी जान्हवी कपूर की फोटो
अगर आप भी रोज पहनती हैं हाई हील्स तो आज ही जान लें इसके नुकसान कपूर फैमिली की इस बेटी का लुक उसके लिए बन गया था मुसीबत श्वेता तिवारी का जलवा देख फैंस के उड़े होश अगर आपकी भी है सेंसेटिव स्किन तो घर पर अपने लिए बनायें ये टोनर बचपन में अश्लील साइट पर वायरल हो गई थी जान्हवी कपूर की फोटो