iPhone Ultra: Apple ला सकता है नया प्रीमियम डिवाइस, फोल्डेबल डिजाइन और दमदार फीचर्स की चर्चा
iPhone Ultra को लेकर बड़े लीक्स सामने आए हैं। फोल्डेबल डिजाइन, A20 Pro चिप और प्रीमियम फीचर्स के साथ Apple का नया डिवाइस जल्द आ सकता है।
टेक दुनिया में एक बार फिर Apple को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपने आने वाले प्रोडक्ट्स में “Ultra” ब्रांडिंग पेश कर सकती है, जिसके तहत नया फोल्डेबल iPhone और हाई-एंड MacBook लॉन्च किया जा सकता है। इस पूरी चर्चा के केंद्र में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है iPhone Ultra, जिसे लेकर लीक में कई पावरफुल फीचर्स सामने आए हैं।
iPhone Ultra क्या होगा खास?
लीक्स के अनुसार Apple का यह नया डिवाइस मौजूदा Pro और Pro Max मॉडल से भी ऊपर होगा। माना जा रहा है कि iPhone Ultra को कंपनी प्रीमियम और एक्सपेरिमेंटल कैटेगरी में पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका डिजाइन फोल्डेबल हो सकता है, जिसमें क्रीज को कम करने और मजबूती बढ़ाने पर खास फोकस किया जाएगा।
iPhone Ultra में A20 Pro चिपसेट और नया C2 मॉडम दिए जाने की संभावना है, जो इसे बेहद तेज और पावरफुल बनाएंगे। कैमरा सेटअप में 48MP प्राइमरी और अल्ट्रा-वाइड लेंस मिल सकता है, जबकि दोनों स्क्रीन पर फ्रंट कैमरा भी हो सकता है।
ALSO READ:- WhatsApp Update: 8 सितंबर से इन स्मार्टफोन्स में बंद हो…
बैटरी और डिजाइन में बड़ा अपग्रेड
लीक्स के अनुसार iPhone Ultra में लगभग 5500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। साथ ही टाइटेनियम और एल्यूमीनियम मिक्स बॉडी इसे और ज्यादा प्रीमियम बनाएगी। यह डिवाइस खासतौर पर मल्टीटास्किंग और हाई-परफॉर्मेंस यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जा सकता है।
MacBook Ultra भी हो सकता है लॉन्च
सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं, बल्कि Apple MacBook लाइनअप में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी MacBook Ultra पर काम कर रही है, जिसमें OLED टचस्क्रीन दी जा सकती है। लंबे समय से यूजर्स इसकी मांग कर रहे थे।
MacBook Ultra में नया डिजाइन, टच-इनेबल्ड डिस्प्ले और Dynamic Island स्टाइल कट-आउट मिलने की संभावना जताई जा रही है। इसे मौजूदा MacBook Pro से ऊपर एक अलग प्रीमियम कैटेगरी में रखा जा सकता है।
Ultra ब्रांडिंग से बदलेगा Apple का लाइनअप
अगर यह रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं तो Apple अपने पूरे प्रोडक्ट इकोसिस्टम में बड़ा बदलाव कर सकता है। iPhone Ultra मौजूदा Pro मॉडल्स से ऊपर एक नई कैटेगरी बना सकता है, जो ज्यादा महंगा और लिमिटेड एडिशन होगा।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



