ट्रेंडिंगभारतमनोरंजन

IPL 2022 ऑक्शन की हुई शुरूआत, जाने किस क्रिकेटर पर लगा कितने का दांव..

IPL season शुरू होने वाला है और इससे पहले आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन बेंगलुरु में चल रहा है। इस ऑक्शन में बोली लगा रही 10 फ्रेंचाइजियों (frenchises) ने अब तक 40 खिलाड़ियों को खरीद लिया है इनमें अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी ईशान किशन रहे हैं, जिन्हें 15.25 करोड़ में मुंबई इंडियंस ने खरीदा। उन पर बोली लगाने के लिए नीता अंबानी की मुंबई फ्रेंचाइज और गुजरात के बीच लगभग 10 मिनट तक की लंबी होड़ भी चली।

 

फिल्हाल ईशान इस नीलामी के साथ आईपीएल (IPL) में दूसरे सबसे महंगे भारतीय बन गए हैं। इससे पहले युवराज सिंह को 16 करोड़ में दिल्ली ने खरीदा था। ईशान ने अपने गुरु महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh dhoni) को भी पीछे छोड़ दिया है, जिन्हें चेन्नई ने 12 करोड़ में रिटेन किया गया है।

 

Deepak chahar– ईशान के बाद दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे दीपक चाहर । उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा 14 करोड़ में खरीदा गया। मिडिल ऑर्डर बैट्समैन (middle order batsman) और विकेटकीपर निकोलस पूरन (Nicholas puran) के लिए भी लंबी लड़ाई चली। करीब 8 मिनट की बोली के बाद पूरन को हैदराबाद ने 10.75 करोड़ में खरीद लिया।

 

Rahul Chahar– 75 लाख के बेस प्राइस वाले राहुल चाहर को 5.25 करोड़ में पंजाब किंग्स द्वारा खरीदा गया। Rahul के लिए SRH, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और मुंबई ने भी बोली लगाई थी। पिछले साल राहुल को मुंबई से 1.9 करोड़ रुपए मिले थे।

Kuldeep Yadav–

1 करोड़ बेस प्राइस (base price) वाले कुलदीप यादव को 2 करोड़ में दिल्ली कैपटिल्स ने खरीद लिया। इस चाइनामैन गेंदबाज के लिए पंजाब और दिल्ली (punjab and delhi) ने बोली लगाई थी। पिछले साल KKR उन्हे सैलरी 5.8 करोड़ रुपए देती थी।

Muft fizur Rahman-

बांग्लादेशी पेसर मुस्तफिजुर रहमान 2 करोड़ में दिल्ली द्वारा खरीदे गए, रहमान का बेस प्राइस 2 करोड़ रूपए था और उनके लिए दिल्ली और राजस्थान (delhi and rajasthan) ने बोली लगाई हुई थी। पिछले साल उन्हे 1 करोड़ रुपए मिल रहे थे।

Lord Shardul thakur-

लॉर्ड शार्दूल के नाम से मशहूर 2 करोड़ के बेस प्राइस वाले शार्दूल ठाकुर को 10.75 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीद लिया। इनके लिए पंजाब, गुजरात और दिल्ली ने दिलचस्पी दिखाई थी और बोली लगाई थी। पिछले साल CSK से खेलते हुए इन्हें 2.6 करोड़ रूपए मिलते थे।

Bhuvneshvar kumar-

2 करोड़ के बेस प्राइस वाले भुवनेश्वर कुमार को 4.20 करोड़ में SRH द्वारा खरीदा गया। भुवी के लिए राजस्थान, मुंबई, SRH और लखनऊ द्वारा बोली लगाई गई थी। स्विंग के बादशाह भुवनेश्वर कुमार को SRH से पिछ्ले साल 8.50 करोड़ मिलते थे।

 

Markwood-

2 करोड़ के बेस प्राइस वाले इंग्लैंड के पेसर मार्क वुड को 7.50 करोड़ में लखनऊ suoergiants ने खरीदा। वुड के लिए लखनऊ के अलावा दिल्ली ने भी अपनी बोली लगाई थी। 2018 में वुड को CSK की ओर से 1.50 करोड़ मिल रहे थे।

 

Loky furgyson–

2 करोड़ के बेस प्राइस वाले कीवी तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन को 10 करोड़ में गुजरात टाइटन्स ने खरीद लिया। फर्ग्यूसन पर गुजरात और दिल्ली ने अच्छी बोली लगाई थी। पिछले साल KKR से खेलते हुए उनको केवल 1.60 लाख रूपए ही मिलते थे।

Prisidhh krishna–

1 करोड़ बेस प्राइस वाले प्रसिद्ध कृष्णा को 10 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स द्वारा खरीदा गया। शानदार फॉर्म में चल रहे प्रसिद्ध कृष्णा पर लखनऊ और राजस्थान ने अच्छी बोली लगाई। पिछले साल KKR से खेलते हुए उनको sirf 20 लाख रूपए ही मिलते थे ।

Related Articles

Back to top button
Share This
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks