धर्म

Jagannath Rath Yatra 2026: जानें तिथि, महत्व और रीति-रिवाज

Jagannath Rath Yatra 2026: जानें पुरी रथ यात्रा की तिथि, महत्व और रीति-रिवाज, और कैसे श्रद्धालु लेंगे भगवान जगन्नाथ के दर्शन।

भारत के प्रमुख धार्मिक त्योहारों में से एक Jagannath Rath Yatra 2026 इस साल 16 जुलाई को मनाई जाएगी। यह पर्व विशेष रूप से उड़ीसा के पुरी शहर में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। रथ यात्रा भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा को समर्पित है। इस पवित्र अवसर पर लाखों श्रद्धालु जगन्नाथ मंदिर से गुंडीचा मंदिर तक रथ यात्रा में शामिल होते हैं।

Jagannath Rath Yatra 2026 तिथि और समय

Jagannath Rath Yatra 2026 पंचांग के अनुसार आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि से होती है। इस वर्ष रथ यात्रा गुरुवार, 16 जुलाई 2026 को होगी। यात्रा से पहले 15 जुलाई 2026 को सुबह 11:50 बजे से द्वितीया तिथि प्रारंभ होगी, जो 16 जुलाई की सुबह 08:52 बजे समाप्त होगी। चूंकि धार्मिक मान्यता अनुसार उदयातिथि का महत्व है, इसलिए इस साल 16 जुलाई को ही पर्व मनाया जाएगा।

also read;- Char Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू होगी चार धाम…

Jagannath Rath Yatra 2026 का धार्मिक महत्व

Jagannath Rath Yatra 2026 का सबसे बड़ा महत्व यह है कि यह सामाजिक एकता और भक्ति को बढ़ावा देता है। रथ यात्रा में शामिल होने वाले भक्त भगवान जगन्नाथ के नाम का कीर्तन करते हुए गुंडीचा मंदिर तक जाते हैं। स्कंद पुराण के अनुसार, जो व्यक्ति इस यात्रा में शामिल होकर भगवान का नाम लेता है, वह जन्म-जन्मांतर से मुक्ति पाता है।

Jagannath Rath Yatra 2026 के रीति-रिवाज

छेरा रस्म: यात्रा से पहले छेरा रस्म होती है, जिसमें उड़ीसा के महाराज सोने के झाड़ू से रथ की साफ-सफाई करते हैं।

तीन रथ बनते हैं:

भगवान जगन्नाथ का रथ – नंदीघोष, लाल रंग का 16 पहियों वाला रथ।
भगवान बलभद्र का रथ – तालध्वज, हरा, नीला और लाल रंग का 14 पहियों वाला रथ।
देवी सुभद्रा का रथ – दर्पदलन, लाल और काले रंग का 12 पहियों वाला रथ।

नौ दिन तक उत्सव: रथ यात्रा केवल एक दिन की नहीं, बल्कि लगभग नौ दिनों तक चलने वाला उत्सव है। भगवान जगन्नाथ गुंडीचा मंदिर में कुछ दिन विश्राम करते हैं और फिर ‘बहुदा यात्रा’ के दौरान अपने मुख्य मंदिर लौटते हैं। इस दौरान भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और विशाल मेले का आयोजन किया जाता है।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button