धर्मट्रेंडिंग

Karwa Chauth 2023 कब है? 31 अक्टूबर या 1 नवंबर,जानें सही तिथि और समय

Karwa Chauth 2023 कब है?

Karwa Chauth: सुहागिनों का सबसे महत्वपूर्ण पर्व, करवा चौथ, हर साल कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। विवाहित महिलाएं करवा चौथ व्रत के लिए उत्सुक हैं। करवा चौथ के दिन स्त्रियां निर्जला व्रत रखती हैं ताकि उनके पति लंबे समय तक जीवित रहें।

28 अक्टूबर को खाटूश्यामजी मंदिर बंद रहेगा, जानिए कब खुलेंगे कपाट

करवा चौथ का व्रत सुबह सूर्योदय से शुरू होता है और शाम को चांद निकलने तक चलता है। महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पति के हाथों पानी पीकर इस व्रत को खोलती हैं। यदि इस वर्ष करवा चौथ की सही तारीख और चांद निकलने का समय अस्पष्ट है तो यहां जानें।

करवा चौथ 31 अक्टूबर या 1 नवंबर 2023 कब ? (Karwa Chauth 31 october or 1 November 2023)

कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि, 31 अक्टूबर 2023 को रात 9.30 बजे शुरू होगा। चतुर्थी तिथि 1 नवंबर 2023 को रात 9.19 मिनट पर समाप्त होगी।

करवा चौथ व्रत उदयातिथि से मान्य होता है, इसलिए इस वर्ष यह 1 नवंबर 2023, बुधवार को रखा जाएगा।

करवा चौथ 2023 मुहूर्त (Karwa Chauth 2023 Muhurat)

करवा चौथ के दिन शाम को स्त्रियां चौथ माता, करवा माता और गणपति की पूजा करती हैं, और सूर्यास्त के बाद चंद्रदेव को अर्घ्य देती हैं।

करवा चौथ व्रत की तिथि: करवा चौथ पूजा मुहूर्त (1 नवंबर 2023) सुबह 06:36 से रात 08:26 तक चलेगा।
चांद निकलने का समय: 1 नवंबर 2023 की रात 08:26

करवा चौथ क्यों मनाते हैं (Karwa Chauth Significance)

करवा चौथ के दिन महिलाएं सुबह उठकर सरगी खाकर व्रत करती हैं। महिलाएं फिर पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं। स्त्रियां शाम को दुल्हन की तरह 16 श्रृंगार कर पूजा करती हैं। शाम को छलनी से चांद देखकर अपना व्रत खोलती हैं और पति की आरती उतारती हैं। मान्यता है कि माता पार्वती ने शिव के लिए और द्रौपदी ने पांडवों के लिए करवा चौथ का व्रत किया था। करवा चौथ व्रत के प्रताप से स्त्रियों को निरंतर सौभाग्य मिलता है।करवा माता वैवाहिक जीवन में खुशहाली लाती हैं क्योंकि वे सदा उनके सुहाग की रक्षा करती हैं।

फेसबुक और ट्विटर पर हमसे जुड़ें और अपडेट प्राप्त करें:

facebook-https://www.facebook.com/newz24india

twitter-https://twitter.com/newz24indiaoffc

Related Articles

Back to top button
Share This
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks