स्वास्थ्य
Improve Kids Mental Health: स्वामी रामदेव से जानें बच्चों को अच्छी मेंटल ग्रोथ के लिए क्या खिलाएं

How To Improve Kids Mental Health: स्क्रीन टाइम को कम से कम करें अगर आप चाहते हैं कि बच्चों का मन स्वस्थ और मजबूत हो जाए। खाने में किड्स सुपरफूड को शामिल करें। आइये स्वामी रामदेव से जानते हैं बच्चों के दिमाग और शरीर को मजबूत बनाने के लिए क्या उपाय करें?
Improve Kids Mental Health: आज बहुत से पैरेंट्स और शिक्षक बच्चों की मानसिक विकास को महत्वपूर्ण मानते हैं। ज्यादातर लोग बच्चों की फिजिकल ग्रोथ, कंसंट्रेशन, अटैंशन और कमजोर नजर से परेशान हैं। स्मार्ट फोन इसकी सबसे बड़ी वजह बन रहे हैं। विद्यार्थी पढ़ाई से अधिक सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं। बढ़े हुए स्क्रीन टाइम से बच्चों में एंगर-एग्रेशन तो बढ़ा ही है। बच्चे रियलिटी से भी दूर भागने लगे हैं। मामला वाकई गंभीर है इसलिए स्वामी रामदेव से जानते हैं कि बच्चों को स्वस्थ, कुशल, अच्छे दिमाग वाला कैसे बनाएं।
कैल्शियम बढाने के लिए क्या खाएं
- दूध शतावर
- केले का शेक
- खजूर-अंजीर शेक
बच्चों को आदत डालें
- स्क्रीन टाइम कम रखें
- सोशल मीडिया से दूर रखें
- सुबह जल्दी उठाएं
- रात में समय पर सोएं
तेज दिमाग के लिए क्या खिलाएं
- ब्राह्मी
- शंखपुष्पी
- अश्वगंधा
बच्चों के लिए सुपरफूड
- दूध
- ड्राई फ्रूट
- ओट्स
- बींस
- शकरकंद
- मसूर दाल
ज्यादा स्क्रीन टाइम से बच्चे परेशान
- अटेंशन-डेफ़िसिट
- हाइपरएक्टिविटी
- खराब कंसंट्रेशन
- कमजोर नजर
- ग्रोथ पर असर
- ऑटिज्म
मोबाइल का इस्तेमाल?
- युवा 24 घंटे में से 5-6 घंटे सेलफोन पर रहते हैं
- नौकरी वाले 80% फोन पर रहते हैं
- 20% पढ़ाई करने वाले मोबाइल पर रहते हैं
- MNC’s वाले 8 घंटे लैपटॉप 5-6 घंटे मोबाइल पर रहते हैं
लंबाई पर असर
- वर्कआउट में कमी
- न्यूट्रिशन में कमी
- ग्रोथ हॉर्मोन में कमी
- नींद का पैटर्न खराब
- पॉश्चर खराब
- इम्यूनिटी कमजोर