Select Page

लता दीदी की तीसरी पीढ़ी उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए तैयार

लता दीदी की तीसरी पीढ़ी उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए तैयार

लता मंगेशकर और उनके परिवार का संगीत से काफी पुराना रिश्ता है। उनका परिवार लंबे समय से संगीत की दुनिया से जुड़ा हुआ है। फिर चाहे उनकी बहनें आशा भोसले ऊषा मीना या उनके भाई हृदयनाथ मंगेशकर हों। ये सभी संगीत की दुनिया से काफी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। अब इसी परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए उनके परिवार की तीसरी पीढ़ी तैयार हो रही है। आइए बात करते हैं लता दीदी के परिवार की तीसरी पीढ़ी के उन सदस्यों की जो संगीत साधना में खुद को समर्पित करने के लिए तैयार है।

जनाई भोसले

जनाई भोसले आशा भोसले की पोती हैं। आशा भोसले के बेटे आनंद की बेटी जनाई एक उभरती हुई गायिका हैं। उन्होंने सिक्स पैक नामक एक म्यूजिक प्रोजेक्ट पर काम की शुरुआत की है, जो भारत का पहला ट्रांसजेंडर बैंड है। जनाई अपनी आशा भोसले की तरह ही संगीत की अलग अलग शैलियों मैं अपना हुनर दिखाती है। जनाई सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वे अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने वीडियो और फोटो शेयर करती है।

राधा मंगेशकर

राधा मंगेशकर लता मंगेशकर की भतीजी और हृदयनाथ मंगेशकर की बेटी हैं। लता दीदी को करीब से जानने वालों के मुताबिक वह राधा के बेहद करीब थीं। राधा मंगेशकर ने हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की शिक्षा ली है और 7 साल की उम्र से मंच पर प्रदर्शन कर रही हैं। राधा ने हिंदी के अलावा मराठी और बंगाली भाषाओं में भी गाना गाया है।  2009 में राधा का डेब्यू ऐल्बम लता दीदी ने लॉन्च किया था जिसका नाम ‘नव मुझे शमी’ था। राधा भविष्य में सिंगिंग के साथ साथ म्यूजिक कंपोजिशन में भी हाथ आजमाना चाहती है।

रचना खडीकर शाही

रचना लता मंगेशकर की बहन मीना मंगेशकर की बेटी हैं। उन्होंने महज 5 साल की उम्र में संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था। रचना ने मराठी बालगीत के रूप में एक पहला एलबम निकाला था जो बहुत हिट हुआ था। ये बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय रहा था। रचना ने लता मंगेशकर और आशा के साथ गाना गाया है। उन्होंने मराठी थिएटर में काम करके एक्टिंग में भी हाथ आजमाया है। इसके अलावा चाइल्ड स्टार के रूप में रचना ने आशा भोसले और आरडी बर्मन के साथ कोलकाता में परफॉर्म भी किया है।

Advertisement

Google NEWS

Advertisement

Web Stories

Share This
धनतेरस 2023 Happy Birthday Shah Rukh Khan SHAH RUKH KHAN HAIR SECRET Halloween 2023