मनोरंजन

क्रिक्रेट और विवादों के चारों ओर ही घूमी दिग्गज स्पिनर शेन वार्न की जिंदगी !

मात्र 52 साल की उम्र में शेन वॉर्न ने इस दुनिया को अचानक अलविदा कह दिया। एक महान स्पिनर की अचानक मौत होने से पूरा खेल जगत दुखी है और हैरान भी है। शीशे की टॉक पर भी गेंद को स्पिन कराने का हुनर रखने वाले इस खिलाड़ी की अगर हम पूरी जिंदगी को एक नजर देखे तो रिकॉर्ड और विवाद दोनों ही आपको भरपूर मिलेंगे।
अगर शेन वॉर्न को क्रिकेटिंग दुनिया का सबसे बिगड़ैल खिलाड़ी कहा जाए तो यह बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। इसके बावजूद यह बिगड़ैल खिलाड़ी अपने फैंस का चहेता बना रहा। अश्लील कॉल करने के आरोप से लेकर अवैध संबंध रखने तक, वहीं महिलाएं शेन वॉर्न की सबसे बड़ी कमजोरी रहीं, जिसके चलते उनकी पब्लिक इमेज बेहद खराब थी।

ऐसे गंवाई इन्होंने अपनी उपकप्तानी–अपने कार्यकाल के दौरान राजस्थान रॉयल्स को पहला आईपीएल खिताबी दिलाने वाले शेन वॉर्न कभी भी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान नहीं बन पाए है। सन 2000 में शेन वॉर्न को ऑस्ट्रेलिया की उप-कप्तानी गंवानी पड़ गई थी। उस समय उनके ऊपर एक ब्रिटिश नर्स डोना राइट के साथ गंदी बातें करने का आरोप लगा थे। वॉर्न ने इन आरोपों को स्वीकार करते हुए बताया कि इसकी शुरुआत डोना राइट ने ही की थी।

सेक्सटेप कांड– ब्रिटिश नर्स से इस वार्ता’ के अलावा शेन वॉर्न के ऊपर एक ही कमरे में एक साथ कई लड़कियों से संबंध बनाने का भी आरोप है। खबरों के अनुसार शेन वार्न का इंग्लैंड की एक छात्रा लॉरा सेयर्स और तीन बच्चों की मां केरी कॉलिमोर नामक महिला से अफेयर चल रहा है। जब क्रिकेटर की पत्नी सिमोन को इस बारे में पता चला तब वह अपने बच्चों को साथ लेकर ऑस्ट्रेलिया लौट गईं थीं। लॉरा सेयर्स ने मीडिया में एक वार्ता के दौरान शेन वार्न पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसी खुलासे के बाद शेन वॉर्न और सिमोन कैलाहान की 10 साल की शादी भी टूट गई थी।

ये भी पढ़ें :गूगल ने अपने Android App पर टेस्ट किया ‘डार्क मोड’,आइये जानते है इसकी विशेषता

हॉलीवुड स्टार के साथ में सगाई और क्लार्क की पत्नी से अफेयर– शेन वार्न का नाम कई महिलाओं के साथ जुड़ा हुआ था । साल 2013 में हॉलीवुड स्टार लिज हर्ले के साथ उनके अफेयर की काफी चर्चा थी। दोनों की रिंग सेरेमनी भी हो गई थी, लेकिन बात इससे आगे नहीं बढ़ सकी क्योंकि शेन वॉर्न उसी दौरान किसी पॉर्न स्टार से भी इश्क लड़ा रहे थे। शेन वार्न पर ऑस्ट्रेलिया के पहले कप्तान माइकल क्लार्क की पहली पत्नी से संबंध बनाने का भी आरोप लग चुका था। 2020 में माइकल क्लार्क ने ऑस्ट्रेलियाई मॉडल, एक्ट्रेस और टीवी प्रेजेंटेटर कायली बोल्डी से तलाक ले लिया था।

51 साल की उम्र में चलाते थे Tinder– ट्रिपल एम सिडनी रेडियो होस्ट लॉरेंस मूनी ने Dailymail से बातचीत में बताया था कि वॉर्न ‘टिंडर’ का प्रयोग करते हैं क्योंकि ‘वह अकेले बिस्तर पर नहीं जाना चाहते हैं’। लॉरेंस ने यह खुलासा 2018 में किया था। स्पिन लीजेंड के साथ एक रात को याद करते हुए उन्होंने कहा था, ‘वार्नी पूरे समय फोन पर रहता था। टिंडर, बीयर, डार्ट्स, जुआ और क्रिकेट, उनकी जिंदगी पांच चीजों पर ही घूमती है। आपको बता दे वॉर्न ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 145 टेस्ट और 194 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले है। इस महान स्पिनर ने टेस्ट में 708 विकेट हासिल किए, 50 ओवर के प्रारूप में 293 विकेट अपने नाम किए है।

Related Articles

Back to top button
Share This
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks