जनता दर्शन में सीएम योगी सख्त: अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं, अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश
सीएम योगी ने जनता दर्शन में अतिक्रमण पर सख्त रुख अपनाया, अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई और फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित व समयबद्ध समाधान के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि अतिक्रमण से जुड़ी शिकायतों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादी से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त किए। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पुलिस, राजस्व और आर्थिक सहायता से जुड़ी शिकायतों पर गंभीरता दिखाते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
also read:- फिरोजाबाद में 658 करोड़ की 81 विकास परियोजनाओं का…
कार्यक्रम के दौरान मथुरा से आए एक वृद्ध फरियादी ने चकरोड पर अतिक्रमण की शिकायत की। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी को स्वयं मौके पर जाकर स्थिति की जांच करने और यदि अतिक्रमण पाया जाए तो उसे तुरंत हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने दोहराया कि अतिक्रमण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रशासन, पुलिस, नगर निगम और विकास प्राधिकरण जैसी सभी एजेंसियां नियमित रूप से अतिक्रमण की निगरानी करें और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।
जनता दर्शन में सीएम ने कहा कि सरकार प्रदेश के 25 करोड़ लोगों की हर मूलभूत आवश्यकता के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी नागरिक को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।
भीषण गर्मी को देखते हुए मुख्यमंत्री ने फरियादियों का हालचाल भी जाना और उन्हें सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे अत्यधिक गर्मी में अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें तथा स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



