महाशिवरात्रि के दिन इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक,चेक करे पूरी लिस्ट

भारत में बैंक सार्वजनिक छुट्टियों के दिन बंद रहते हैं। दरअसल कुछ राज्यों में स्पेसिफिक छुट्टियों पर बैंकों बंद रहते हैं। इसके अलावा कुछ छुट्टियां ऐसी होती हैं जिन पर पूरे देश में बैंक बंद रहते हैं। इनमें गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और गांधी जयंती जैसे राष्ट्रीय अवकाशों पर भारत भर के बैंक बंद रहते हैं।

वहीं महाशिवरात्रि हिंदू संस्कृति में एक महत्वपूर्ण त्योहार है और इसका काफी महत्व है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार महाशिवरात्रि पर भगवान शिव और उनकी पत्नी देवी पार्वती का विवाह हुआ था। महाशिवरात्रि पूरे देश में अलग-अलग तरीकों से मनाई जाती है। हालांकि इस दिन पूरे देश में बैंक बंद नहीं रहेंगे। चलिए यहां जानते हैं भोले बाबा के त्योहार महाशिवरात्रि पर किन-किन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

इन राज्यों में महाशिवरात्रि पर बंद रहेंगे बैंक

दिल्ली
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महाशिवरात्रि के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। इसलिए आज ही अपना बैंक संबंधी काम निपटा लें।
महाराष्ट्
महाराष्ट्र राज्य में महाशिवरात्रि, यानी 1 मार्च को बैंक अवकाश घोषित किया है।
उत्तर प्रदेश
यूपी में भी हिंदू त्योहार महाशिवरात्रि पर बैंक बंद रहेंगे।
बिहार
बिहार में महाशिवरात्रि के पर्व पर बैंकों में अवकाश रहेगा।
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में भी महाशिवरात्रि पर सार्वजनिक अवकाश रहता है। यहां भी बैंक बंद रहेंगे।
इनके अलावा महाशिवरात्रि पर गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड जैसे राज्यों में अधिकांश बैंक बंद रहेंगे।

 

Exit mobile version