मुंबई बांद्रा में बहुमंजिला इमारत गिरी, पांच लोगों के फंसे होने की आशंका

मुंबई के बांद्रा इलाके में एक बहुमंजिला इमारत गिरने की घटना सामने आई है। बोहराम नगर में दोपहर करीब 3:30 बजे पांच मंजिला ढांचा ढह गई। घटनास्थल से दिल दहलाने वाली तस्वीरें सामने आई है इमारत में पांच लोगों के मलबे में फंसने की संभावना है जबकि बचाव अभियान अभी भी जारी है।इमारत के गिरते ही अफरा तफरी मच गई। घटनास्थल पर बचाव दल के पहुंचने के बाद मलबे में दबे लोगों को ढूँढने का काम शुरू हुआ।

अधिकारी ने बताया कि दमकल और पुलिस के जवान तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया मलबे से तीन महिलाओं समेत कुल छह लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। उन्होंने बताया कि उनमें से दो महिलाओं सहित चार को वीएन देसाई अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी ने बताया कि एक महिला समेत अन्य दो को भाभा अस्पताल भेजा गया। उन्होंने कहा कि सभी की हालत स्थिर है और यह पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है कि और कितने लोग मलबे में दबे है अधिकारी ने कहा कि आधा दर्जन एंबुलेंस दमकल की पांच गाड़ियां और एक बचाव वाहन को घटनास्थल पर तुरंत भेज दिया गया था।बचाव कार्य अभी भी जारी है। मलबे में फंसे लोगों को जल्द से जल्द बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा की बिल्डिंग के ढहने के पीछे की वजह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।

Exit mobile version