राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2025: पीएम मोदी ने कहा—आर्यभट्ट से गगनयान तक भारत का प्रेरणादायक सफर

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2025 पर पीएम मोदी ने ISRO की उपलब्धियों की प्रशंसा की। आर्यभट्ट से गगनयान तक भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की प्रगति और 2035 तक स्पेस स्टेशन लॉन्च करने के लक्ष्यों पर चर्चा।

23 अगस्त 2025 को भारत ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया। इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की शानदार उपलब्धियों की प्रशंसा की और देश के अंतरिक्ष क्षेत्र में बढ़ते नेतृत्व पर जोर दिया।

पीएम मोदी ने इस वर्ष के राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की थीम “आर्यभट्ट से गगनयान तक” पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह थीम भारत के गौरवशाली अतीत और उज्जवल भविष्य दोनों का प्रतीक है। उन्होंने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का जिक्र करते हुए इसे भारतीय अंतरिक्ष इतिहास में मील का पत्थर बताया।

प्रधानमंत्री ने कहा, “आप सभी को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। इतना कम समय में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस युवाओं के बीच उत्साह और आकर्षण का अवसर बन गया है। यह देश के लिए गर्व की बात है।”

भारत का उभरता अंतरराष्ट्रीय नेतृत्व

पीएम मोदी ने हाल ही में भारत द्वारा खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड का भी उल्लेख किया, जिसमें 60 से अधिक देशों के 300 से ज्यादा युवा प्रतिभागी शामिल हुए। उन्होंने भारतीय युवाओं की प्रतिभा को सराहा और ISRO की ओर से युवा प्रतिभाओं के लिए इंडियन स्पेस हैकाथॉन और रोबोटिक्स चैलेंज जैसी पहलों की जानकारी दी।

Also Read: बिहार दौरे पर पीएम मोदी ने RJD को दिया बड़ा झटका, दो…

2035 तक भारत का अपना स्पेस स्टेशन, 2040 तक चंद्रमा पर मिशन

ISRO के अध्यक्ष वी. नारायणन ने इस मौके पर बताया कि चंद्रयान-4 और वीनस ऑर्बिटर मिशन जल्द शुरू होंगे। उन्होंने बताया कि 2035 तक भारत का अपना अंतरिक्ष स्टेशन BIIS लॉन्च किया जाएगा, जिसका पहला मॉड्यूल 2028 तक भेजा जाएगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने नेक्स्ट जेनरेशन लॉन्चर (NGL) को भी मंजूरी दी है।

वी. नारायणन ने आगे कहा, “2040 तक भारत चंद्रमा पर एक मिशन भेजेगा और उसे सुरक्षित वापस लाएगा। तब तक भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम दुनिया के किसी भी अंतरिक्ष कार्यक्रम के बराबर होगा।”

For English News: http://newz24india.in

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Exit mobile version