मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पद्मश्री जसपाल राणा के निधन पर शोक जताते हुए इसे भारतीय खेल जगत की अपूरणीय क्षति बताया।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भारतीय शूटिंग जगत के महान खिलाड़ी एवं पद्म श्री से सम्मानित विश्वविख्यात निशानेबाज जसपाल राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसे देश के खेल जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि पद्मश्री जसपाल राणा जी ने भारतीय शूटिंग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई। उनकी असाधारण उपलब्धियाँ, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण ने न केवल देश का गौरव बढ़ाया, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत प्रेरणा स्रोत भी तैयार किया।
भारतीय शूटिंग में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले विश्वप्रसिद्ध शूटर, ‘पद्म श्री’ जसपाल राणा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है और यह पूरे खेल जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
देश को अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरव दिलाने वाली उनकी असाधारण उपलब्धियाँ और युवा खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में… pic.twitter.com/LMtUjTUqZe
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) June 12, 2026
उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी और कोच के रूप में पद्मश्री जसपाल राणा जी ने युवा खिलाड़ियों को निरंतर मार्गदर्शन प्रदान किया और भारतीय निशानेबाजी को विश्व मंच पर सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका जीवन खेल भावना, निष्ठा और उत्कृष्टता का प्रतीक रहा है।
also read:- राजपुरा सैनी समाज महासम्मेलन: सीएम नायब सिंह सैनी ने…
मुख्यमंत्री सैनी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से कामना की कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों, शिष्यों और प्रशंसकों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि पद्मश्री जसपाल राणा जी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और उनका नाम भारतीय खेल इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



