स्वास्थ्य

White Jamun गर्मी में आपके लिए है अमृत समान, इम्यून सिस्टम को करते हैं मजबूत, बच सकते हैं हीट स्ट्रोक से |

White Jamun:

White Jamun (सफेद जामुन) शब्द सुनकर कुछ अजीब लगेगा। ठीक है, White Jamun बहुत औषधीय है। गर्मियों में इस फल को खाना चाहिए। वैसे, यह सफेद जामुन दक्षिण पूर्व एशिया का मूल फल है और महाराष्ट्र, ओडिशा समेत कई जगहों पर उगाया जाता है। लेकिन बिहार के सीतामढ़ी में भी लगभग आधा दर्जन पेड़ लगे हुए हैं। यह जामुन घंटी के आकार  की होती है|

पानी की अधिक मात्रा के कारण White Jamun गर्मी को मात देने और हाइड्रेटेड रहने के लिए एक अच्छा रसिला फल है। यह गर्मियों में प्यास बुझाता है और ताज़गी भरा स्वाद देता है। सफेद जामुन में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व हैं, जो कई बीमारियों को दूर करते हैं। यह फल विटामिन-ए और विटामिन-सी से भरपूर है। यह शरीर की इम्यून सिस्टम को बढ़ाता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन में मदद करता है और स्वस्थ आंत को बढ़ावा देता है। इसमें बहुत कम कैलोरी है।

आयुर्वेद कहता है कि White Jamun में ठंडक देने वाले गुण हैं, जिससे यह गर्मियों में होने वाली समस्याओं से राहत देता है। यह थकान को कम करने के अलावा शरीर को पानी देता है। सफेद जामुन कई तरह से खाया जा सकता है। इस फल को सलाद में डाल सकते हैं। मीठे स्वाद के कारण आप इसे कई व्यंजनों में डाल सकते हैं।

White Jamun में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो पाचन को सुधारते हैं और कई बीमारियों से बचाते हैं। यह वजन कम करने में भी सहायक है। इसे खाने से आप डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक से भी बच सकते हैं।

यहां के एक आर्युवेद चिकित्सक पुत्र, आकिब जावेद, पिता के द्वारा लगाए गए पेड़ों का अभी भी संरक्षण करता है। राजोपट्टी के निवासी हैं। इनके यहां कोई दवा लेने आता है तो वे उसे मुफ्त में देते हैं।

Related Articles

Back to top button
Share This
9 Tourist Attractions You Shouldn’t Miss In Haridwar चेहरे पर चाहिए चांद जैसा नूर तो इस तरह लगायें आलू का फेस मास्क हर दिन खायेंगे सूरजमुखी के बीज तो मिलेंगे इतने फायदे हर दिन लिपस्टिक लगाने से शरीर में होते हैं ये बड़े नुकसान गर्मियों के मौसम में स्टाइलिश दिखने के साथ-साथ रहना कंफर्टेबल तो पहनें ऐसे ब्लाउज
9 Tourist Attractions You Shouldn’t Miss In Haridwar चेहरे पर चाहिए चांद जैसा नूर तो इस तरह लगायें आलू का फेस मास्क हर दिन खायेंगे सूरजमुखी के बीज तो मिलेंगे इतने फायदे हर दिन लिपस्टिक लगाने से शरीर में होते हैं ये बड़े नुकसान गर्मियों के मौसम में स्टाइलिश दिखने के साथ-साथ रहना कंफर्टेबल तो पहनें ऐसे ब्लाउज