बिज़नेस

PM Modi ने Bharat Tex 2024 का उद्घाटन किया, जो देश का सबसे बड़ा ग्लोबल टेक्सटाइल इवेंट है

Bharat Tex 2024

आज का आयोजन बहुत विशिष्ट है क्योंकि यह भारत के दो सबसे बड़े प्रदर्शनी स्थलों, भारत मंडपम और यशोभूमि में एक साथ हो रहा है। PM मोदी ने Bharat Tex 2024 की घोषणा करते हुए कहा।

Bharat Tex 2024 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में देश के अब तक के सबसे बड़े वैश्विक कपड़ा कार्यक्रम का उद्घाटन किया है। भारत टेक्स-2024 26 फरवरी को शुरू होकर 29 फरवरी तक चलेगा। हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने इसका उद्घाटन किया है। इसे दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू किया गया है।

टेक्नोलॉजी को ट्रेडिशन के संग पिरो रहा Bharat Tex 2024: पीएम मोदी

PM मोदी ने उद्घाटन भाषण में कहा कि आज का आयोजन सिर्फ टेक्सटाइल शो नहीं है। इस आयोजन के एक सूत्र से बहुत कुछ जुड़ा हुआ है। ये भारत टेक्स सूत्र आज की प्रतिभा को भारत के गौरवशाली इतिहास से जोड़ रहा है। ट्रेडिशन के साथ, भारत के टैक्स सूत्र तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं।

शेयर बाजार ने अपनी पूरी बढ़त खो दी, सेंसेक्स 72400 के नीचे फिसला और निफ्टी भी गिरा

टेक्सटाइल सेक्टर का वैल्यूएशन 12 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हम विकसित भारत को बनाने में कपड़ा क्षेत्र का योगदान और बढ़ाना चाहते हैं। भारत के टेक्सटाइल उद्योग का मूल्य 12 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।

फाइबर, फैब्रिक और फैशन पर मुख्य फोकस

PMO ने पहले ही कहा था कि प्रधानमंत्री के ‘5F विजन’ से प्रेरित होकर कार्यक्रम में फाइबर, फैब्रिक और फैशन पर मुख्य ध्यान दिया गया है। PM मोदी ने आज कार्यक्रम में भी कहा कि Five F यात्रा खेत, फैशन, कारखाना और विदेश तक जाती है। हम पांच F सूत्र से टेक्सटाइल वैल्यू चेन के सभी एलिमेंट्स को एक दूसरे से जोड़ रहे हैं।

नारी शक्ति का टेक्सटाइल सेक्टर के विकास में बड़ा योगदान- पीएम मोदी

Bharat Tex 2024: कपड़े बनाने वाले प्रत्येक दस साथियों में से सात महिलाएं हैं, और हैंडलूम में तो इससे भी अधिक। हमारे भारत की महिलाओं को टेक्सटाइल के अलावा खादी ने भी नई शक्ति दी है। PM मोदी ने कहा कि पिछले दस वर्षों में हमारी सरकार ने खादी को विकास और रोजगार दोनों का साधन बनाया है।

हम बहुत विस्तृत दायरे में काम कर रहे हैं और टेक्सटाइल उद्योग का योगदान विकसित भारत बनाने में बढ़ावा दे रहे हैं। हम ट्रेडिशन, टेक्नोलॉजी, टैलेंट और ट्रेनिंग के चार T पर फोकस कर रहे हैं।

फेसबुक और ट्विटर पर हमसे जुड़ें और अपडेट प्राप्त करें:

facebook-https://www.facebook.com/newz24india

Related Articles

Back to top button
Share This
अगर आप भी रोज पहनती हैं हाई हील्स तो आज ही जान लें इसके नुकसान कपूर फैमिली की इस बेटी का लुक उसके लिए बन गया था मुसीबत श्वेता तिवारी का जलवा देख फैंस के उड़े होश अगर आपकी भी है सेंसेटिव स्किन तो घर पर अपने लिए बनायें ये टोनर बचपन में अश्लील साइट पर वायरल हो गई थी जान्हवी कपूर की फोटो
अगर आप भी रोज पहनती हैं हाई हील्स तो आज ही जान लें इसके नुकसान कपूर फैमिली की इस बेटी का लुक उसके लिए बन गया था मुसीबत श्वेता तिवारी का जलवा देख फैंस के उड़े होश अगर आपकी भी है सेंसेटिव स्किन तो घर पर अपने लिए बनायें ये टोनर बचपन में अश्लील साइट पर वायरल हो गई थी जान्हवी कपूर की फोटो