खाड़ी संकट पर पीएम मोदी का सख्त हमला, देश के नागरिकों में भय पैदा कर रही कांग्रेस
प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उनके भड़काऊ बयान खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों की सुरक्षा को खतरे में डाल रहे हैं। जानें पूरा बयान।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह खाड़ी देशों में चल रहे संकट को राजनीतिक रंग दे रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के भड़काऊ और गैर-जिम्मेदाराना बयान विदेशी देशों में फंसे भारतीयों के लिए खतरा बढ़ा रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने संसद के संबोधन में कहा, “मुझे खुशी है कि खाड़ी देशों में हमारे सभी मित्र देशों की सरकारें हमारे नागरिकों का ध्यान रख रही हैं। हमारे मिशन और एम्बेसी 24/7 उनकी मदद कर रहे हैं। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस ऐसे बड़े वैश्विक संकट में भी राजनीति कर रही है।”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस जानबूझकर भड़काऊ बयान देकर स्थिति खराब कर रही है ताकि भारत के नागरिक तनाव में रहें और विपक्षी राजनीतिक लाभ उठा सकें। पीएम ने जोर देकर कहा कि यह गैर-जिम्मेदाराना और देश विरोधी रवैया है।
ALSO READ:- मिडिल ईस्ट की असामान्य स्थिति पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह…
‘सुरक्षा सुनिश्चित करने में कोई कमी नहीं’
प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा-एनडीए सरकार हमेशा अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी ताकत लगाती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, “इराक से नर्सों को सुरक्षित निकालना हो या यमन में फादर टॉम को आतंकवादियों के चंगुल से छुड़ाना हो, भारत मुश्किल समय में अपने नागरिकों को कभी नहीं छोड़ता।”
पीएम मोदी ने कहा कि विदेशी संकटों में फंसे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा, “हमने खाड़ी और पश्चिम एशिया में अपने नागरिकों की सुरक्षा को पक्का करने के लिए सभी संसाधनों का इस्तेमाल किया है और करेंगे।”
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उनके भड़काऊ बयान सिर्फ डर और भ्रम पैदा कर रहे हैं, जिससे भारतीय परिवारों में चिंता और बढ़ रही है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि इस तरह के संकट को राजनीतिकरण न किया जाए और देशहित को प्राथमिकता दी जाए।
इस संबोधन में प्रधानमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार का फोकस हमेशा भारतीयों की सुरक्षा, विदेश नीति की मजबूती और संकट प्रबंधन पर रहेगा।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



