भारत

पीएम मोदी ने छठ पूजा पर छठी मइया से की खास विनती, बोले- दृढ़ संकल्प और आध्यात्मिक साधना का अद्भुत संगम दिखा

पीएम मोदी ने छठ महापर्व के समापन पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और छठी मइया से सभी व्रतियों के लिए आशीर्वाद की कामना की।

छठ पूजा: लोकआस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। चार दिनों तक चले इस कठिन धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन देशभर में छठ व्रतियों ने सुबह-सुबह नदियों, तालाबों और जलाशयों में खड़े होकर भगवान सूर्य को उषा अर्घ्य अर्पित किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं और छठी मइया से सभी व्रतियों तथा देश के लोगों के लिए आशीर्वाद की कामना की।

पीएम मोदी ने छठी मइया से क्या विनती की?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर छठ पूजा के समापन के अवसर पर अपना संदेश साझा किया। उन्होंने कहा कि उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का अनुष्ठान संपन्न हुआ।

पीएम मोदी ने अपने संदेश में लिखा कि प्रकृति को समर्पित इस दिव्य उत्सव में दृढ़ संकल्प और आध्यात्मिक साधना का अद्भुत संगम देखने को मिला। उन्होंने छठी मइया से प्रार्थना की कि वे सभी व्रतियों के साथ-साथ देशभर के लोगों को अपना शुभाशीष प्रदान करें।

पीएम मोदी छठ पूजा शुभकामनाएं देते हुए इस पावन पर्व की धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक महत्व को भी रेखांकित किया।

ALSO READ:- गुजरात में मंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

संध्या अर्घ्य पर भी दी थी देशवासियों को बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले छठ महापर्व के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य के अवसर पर भी देशवासियों को शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा था कि प्रकृति की पूजा को समर्पित यह पावन अवसर सभी के जीवन में नई चेतना और ऊर्जा लेकर आए।

उन्होंने समाज में सद्भाव और समरसता को मजबूत करने की कामना करते हुए कहा था कि सूर्यदेव की कृपा से सभी का जीवन प्रकाशमय हो। अपने संदेश के अंत में उन्होंने जय छठी मइया भी लिखा था।

छठ महापर्व की शुरुआत पर भी किया था ट्वीट

छठ पूजा के पहले दिन नहाय-खाय के अवसर पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने चार दिवसीय लोक आस्था के इस पावन अनुष्ठान के शुभारंभ पर सभी व्रतियों को नमन किया था।

पीएम मोदी ने कामना की थी कि छठी मइया का आशीर्वाद सभी देशवासियों पर बना रहे। उनके लगातार संदेशों के जरिए छठ महापर्व की परंपरा, आस्था और प्रकृति के प्रति सम्मान का महत्व सामने आया।

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने पूरा किया 36 घंटे का निर्जला व्रत

छठ महापर्व के अंतिम दिन सोमवार की सुबह देश के अलग-अलग हिस्सों में श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को उषा अर्घ्य दिया। बिहार की राजधानी पटना समेत कई शहरों में नदी घाटों और तालाबों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।

लगभग 36 घंटे तक निर्जला उपवास रखने वाले व्रतियों ने पानी में खड़े होकर सूर्य की पहली किरण के साथ अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान परिवार की सुख-समृद्धि, बच्चों की लंबी उम्र और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की गई।

उषा अर्घ्य के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हुआ और व्रतियों ने अपना कठिन उपवास पूरा किया। पीएम मोदी छठ पूजा शुभकामनाएं संदेश के जरिए देशवासियों को इस पर्व की आस्था, तपस्या और आध्यात्मिक भावना का महत्व याद दिलाया गया।

For English News : http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button