पीएम मोदी के 17 जुलाई हरियाणा दौरे की तैयारियों की सीएम नायब सिंह सैनी ने समीक्षा की। जींद से पहली हाइड्रोजन ट्रेन और विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 17 जुलाई को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा दौरे की तैयारियों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में कार्यक्रमों की तैयारियों, व्यवस्थाओं और संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री के दौरे से जुड़े सभी कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित, गरिमामय और ऐतिहासिक बनाया जाए, ताकि यह अवसर हरियाणा के विकास की नई पहचान बने।
बैठक में शामिल हुए मंत्री, विधायक और संगठन के पदाधिकारी
समीक्षा बैठक में प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, भाजपा विधायक, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, चुनाव प्रत्याशी और अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि शामिल हुए। सभी जिलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों का विस्तार से आकलन किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रमों के दौरान व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के 17 जुलाई को प्रस्तावित हरियाणा आगमन एवं प्रदेशभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विस्तृत समीक्षा बैठक की।
बैठक में प्रदेश के मंत्रीगण, भाजपा के विधायकगण, जिला प्रभारी, जिला… pic.twitter.com/FcFUpPdC3s
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) July 15, 2026
जींद से शुरू होगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 17 जुलाई हरियाणा के लिए ऐतिहासिक दिन साबित होने जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री राज्य को कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे।
उन्होंने कहा कि यह पहल भारत में हरित ऊर्जा आधारित परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम होगी और हरियाणा को नई पहचान दिलाएगी।
विकास परियोजनाओं से मिलेगा प्रदेश को लाभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान शुरू होने वाली परियोजनाएं प्रदेश के बुनियादी ढांचे, परिवहन और विकास को नई गति देंगी। इन योजनाओं से लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ-साथ राज्य के आर्थिक विकास को भी मजबूती मिलेगी।
कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि पूरी निष्ठा, उत्साह और संगठनात्मक शक्ति के साथ इस ऐतिहासिक अवसर को सफल बनाने के लिए कार्य करें। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री का यह दौरा हरियाणा के विकास में एक नया अध्याय जोड़ने वाला साबित होगा।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



